ऑपरेशन हनीमून: शादी के बाद भी पत्नी की तरह नहीं रहती थी सोनम, राजा के सामने करीब आने के लिए रखी थी यह शर्त
Operation Honeymoon Sonam Raghuvanshi: इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी और उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी फिलहाल मेघालय पुलिस की गिरफ्त में हैं। पकड़े जाने के बाद सोनम के नित नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि सोनम शादी के बाद भी राजा रघुवंशी के साथ पति-पत्नी की तरह नहीं रह रही थी।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि उसने शादी से पहले ही पति राजा से कह दिया था, ''मैंने मन्नत मांगी है कि कामाख्या मंदिर के दर्शन के बाद ही हम पति-पत्नी जैसे रहेंगे। उससे पहले हम एक-दूसरे के करीब नहीं आएंगे।''

11 मई 2025 को राजा रघुवंशी से शादी करने के बाद 15 मई को सोनम अपने मायके चली गई थी और वहीं से उसने अपने प्लान के तहत मेघालय में हनीमून की योजना बनाई। खुद ही अपनी और राजा की फ्लाइट टिकट बुक की थी।
राजा केवल असम के कामाख्या मंदिर तक ही जाना चाहता था ताकि पत्नी की मन्नत पूरी हो सके, लेकिन सोनम उसे जानबूझकर मेघालय के शिलॉंग लेकर गई। इसकी वजह यह थी कि सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हनीमून के दौरान ही राजा की हत्या की साजिश रच चुकी थी।
20 मई 2025 को सोनम और राजा हनीमून के लिए इंदौर से पूर्वोत्तर भारत रवाना हुए। सोनम मायके से सीधे इंदौर एयरपोर्ट पहुंची और वहां से राजा के साथ उड़ान भरी। उधर, सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा ने पीथमपुर के एक हवाला कारोबारी से 50 हजार रुपये लेकर तीन सुपारी किलर्स को मेघालय रवाना कर दिया।

राजा हत्याकांड में कौन-कौन शामिल?
- मुख्य साजिशकर्ता: पत्नी सोनम रघुवंशी
- प्रेमी: राज कुशवाहा (सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री का मैनेजर)
- सह-आरोपी: विक्की ठाकुर, आकाश राजपूत और आनंद (तीनों सुपारी किलर)
- सुपारी राशि: ₹50,000
- सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
राजा रघुवंशी की हत्या कैसे हुई?
राजा और सोनम हनीमून के लिए शिलॉंग पहुंच चुके थे। उनके पीछे-पीछे सुपारी किलर्स भी पहुंच गए थे। सोनम तीनों से संपर्क में थी और राजा की लाइव लोकेशन भी साझा कर रही थी। एक मौके पर तीनों ने धारदार हथियार से हमला कर राजा की हत्या कर दी और शव को खाई में फेंक दिया।

राजा की हत्या के लिए सोनम का प्लान बी
21 मई को सोनम ने पहले राजा को खाई में धक्का देने की योजना बनाई थी, लेकिन बारिश और अंधेरे के कारण प्लान फेल हो गया। इसके अलावा, सोनम ने दूसरा प्लान यह भी रखा था कि यदि सुपारी किलर असफल रहते हैं तो वह खुद सेल्फी के बहाने राजा को गहरी खाई में धक्का दे देगी।
ऑपरेशन हनीमून: मेघालय पुलिस की कार्रवाई
2 जून 2025 को राजा की लाश खाई में मिली थी, जबकि सोनम लापता थी। शिलॉंग पुलिस ने 7 जून से 'ऑपरेशन हनीमून' नामक विशेष जांच शुरू की। 120 अफसरों की टीम में 20 सदस्यीय कोर टीम ने 42 जगहों से CCTV फुटेज खंगाले। सोनम का रेनकोट बरामद हुआ, जिस पर खून के धब्बे थे। इसके बाद शक की सुई पूरी तरह सोनम की ओर घूम गई।
यूपी के गाजीपुर क्यों आई सोनम?
शिलॉंग एसपी विवेक स्येम के मुताबिक, राजा की हत्या के बाद सभी आरोपी अलग-अलग रास्तों से मेघालय से निकले। सोनम सिलीगुड़ी होते हुए इंदौर पहुंची और फिर प्रेमी राज कुशवाहा के किराए के मकान पर रुकी। वहां से दोनों कार से यूपी के गाजीपुर पहुंचे। 8 जून को सोनम को गाजीपुर के एक ढाबे पर बदहवास हालत में देखा गया। बाद में उसने नंदगंज थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। अब सोनम समेत सभी आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं।












Click it and Unblock the Notifications