Sonam Raghuvanshi: क्या सोनम को नशीली दवा देकर गाजीपुर लाया गया? किसने मिसेज रघुवंशी को कहा 'बैड प्लानर'?
Sonam Raghuvanshi: मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने की आरोपी सोनम रघुवंशी को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनम ने पुलिस के सामने कहा है कि 'उसका अपहरण हुआ था और उसे नशीली दवाई पिलाकर गाजीपुर लाया गया था।'
अब इस बारे में पुलिस की ओर से प्रतिक्रिया आई है। यूपी पुलिस के अतिरिक्त डीजीपी अमिताभ यश ने मीडिया से बात करते हुए सोनम रघुवंशी को 'बैड प्लानर' कहा है।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक यूपी पुलिस के अतिरिक्त डीजीपी अमिताभ यश ने कहा कि 'खुद को पीड़ित बताकर सोनम ने उत्तर प्रदेश पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, उसने एक बुरा प्लान बनाया। आरोपी ने यह दावा इसलिए किया क्योंकि उसे पुलिस के एक्शन के बारे में जानकारी नहीं थी।'
'पुलिस के सामने खुद को बेचारी के रूप में पेश किया' (Sonam Raghuvanshi)
'सोनम ने पुलिस के सामने खुद को बेचारी के रूप में पेश किया और दावा किया कि उसे नशीला पदार्थ देकर गाजीपुर लाया गया था। उसने अपने परिवार को इस बारे में बताया, क्योंकि उसे पता था कि पुलिस अंततः उस तक पहुंच जाएगी। सोमवार को सुबह करीब 3 बजे उसने अपने परिवार को बताया कि वह गाजीपुर-वाराणसी रोड पर एक ढाबे पर है। उसके परिवार ने तुरंत मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया, जिन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया।'
शिलांग पुलिस की ट्रांजिट रिमांड में Sonam Raghuvanshi
आपको बता दें कि सोनम को 9 जून को गाजीपुर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था ,जिसके बाद उसने शिलांग पुलिस की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया। आज सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस पटना पहुंची है, अभी सोनम को पटना के फुलवारी थाना में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है, पुलिस वहां उसे विमान से गुवाहाटी लेकर जाएगी, फिर बाय रोड शिलांग ले जाया जाएगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सोनम ने ही करवाया है राजा का मर्डर: मेघालय पुलिस (Sonam Raghuvanshi)
आपको बता दें कि मेघालय पुलिस का दावा है कि 'सोनम ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा के मौत की साजिश रची है। उसी ने उसके हत्या की सुपारी प्रोफेशनल शूटरों को दिया था।'
राजा रघुवंशी के परिवारवालों को लगा सदमा
राजा रघुवंशी के परिवार वालों की ओर से कहा जा रहा है कि 'वो कभी नहीं सोच सकते थे कि देखने में इतनी मासूम नजर आने वाली सोनम उनके बेटे का कत्ल करवा सकती है।'
मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है: सोनम के पिता (Sonam Raghuvanshi)
तो वहीं सोनम के पिता देवी सिंह ने कहा है कि 'उनकी बेटी बेकसूर है, वो कभी भी इस तरह का कोई काम नहीं कर सकती है, उसका किसी से कोई अफेयर नहीं था, उसकी शादी उसकी मर्जी और परिवार की सहमति से हुई थी, मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है, हम इसमें सीबीआई की जांच चाहते हैं।'
'अगर बहन कसूरवार तो फांसी पर लटका दो' (Sonam Raghuvanshi)
तो वहीं सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा है कि 'उसको कुछ नहीं मालूम, वो पुलिस के साथ लगातार 17 दिन से अपनी बहन को खोज रहा था। मैं नहीं जानता कि सच क्या है, मैं खुद हैरान हूं यह सब सोचकर, मेरी बहन ऐसा कुछ कर नहीं सकती है लेकिन हां अगर उसने ऐसा कुछ किया भी है तो मैं खुद कह रहा हूं कि उसे फांसी हो जाए।'












Click it and Unblock the Notifications