Sonam Raghuvanshi Arrested: क्या सोनम ने ही करवाया पति का खून? मेघालय पुलिस के बयान से मची सनसनी, क्या है सच?
Sonam Raghuvanshi Arrested: मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोमवार को एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एमपी, मेघालय से होता हुआ ये मामला अब यूपी से जुड़ गया है क्योंकि इस केस में लापता और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को गाजीपुर के एक ढाबे से अरेस्ट किया गया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए डीजी कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, अमिताभ यश ने कहा कि 'इंदौर गुमशुदा दंपत्ति केस में लापता सोनम रघुवंशी, उम्र करीब 24 वर्ष, वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर मिली है। उसे प्रारंभिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।'

जहां एक ओर सोनम अरेस्ट हुई है वहीं दूसरी ओर मेघालय पुलिस ने जो बयान दिया है, उससे पूरा मामला ही उलझ गया है क्योंकि पुलिस के मुताबिक सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति का कत्ल करवाया है।
'राजा रघुवंशी की हत्या सोनम ने ही कराई है'
Times Now के मुताबिक मेघालय के पुलिस महानिदेशक इदाशीशा नोंग्रांग ने कहा कि 'सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में रात भर की गई छापेमारी के दौरान तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही कराई है और इसके लिए उसने अपराधियों को सुपारी दी थी। राजा की हत्या के बाद सोनम मेघालय से गाजीपुर भाग गई थी, जिसे पुलिस ने 17 दिन बाद गिरफ्तार किया है।'
क्या सच में सोनम ही कातिल है? (Sonam Raghuvanshi)
मेघालय पुलिस के इस बयान से पूरा मामला ही उलट गया और एक सेंकड में ही सोनम के चरित्र पर सवाल खड़े हो गए। लोगों के मन में ये प्रश्न है कि क्या सच में सोनम ही कातिल है? क्या सोनम बेवफा है? क्यों राजा रघुवंशी को उसने मारा? क्या उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई थी? राज रघुवंशी के मर्डर से उसे क्या फायदा हुआय़
'मेघालय पुलिस पूरी तरह से झूठ बोल रही है' (Sonam Raghuvanshi)
फिलहाल सोनम रघुवंशी की जो तस्वीर अभी सामने आई है, उसमें वो बदहवास सी नजर आ रही है। हालांकि उसके पिता देवी सिंह ने मेघालय पुलिस की सारी बातों से इनकार कर दिया है और कहा है 'वो झूठ बोल रही है।'
मेरी बेटी निर्दोष है, वो अपने पति को नहीं मार सकती: देवी सिंह
देवी सिंह ने कहा कि ' मेरी बेटी निर्दोष है, मुझे अपनी बेटी पर पूरा भरोसा है। वह कभी भी अपने पति को नहीं मार सकती है, उसकी शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। राज्य (मेघालय) सरकार शुरू से ही झूठ बोल रही है। मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया। पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से ले जाया गया। मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। मेरी बेटी ऐसा क्यों करेगी, वो अपने पति को क्यों मारेगी?' ये सारी बातें असत्य हैं।'
मेघालय पुलिस कहानियां गढ़ रही है, सब गलत है (Sonam Raghuvanshi)
'मेघालय पुलिस गलत बोल रही है। मेरी बेटी खुद ही गाजीपुर पहुंची। उसे मेघालय में गिरफ्तार नहीं किया गया। हम मध्य प्रदेश के सीएम और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करते हैं। मेघालय पुलिस कहानियां गढ़ रही है। सीबीआई जांच शुरू होने दीजिए, पुलिस स्टेशन (मेघालय में) के सभी अधिकारी सलाखों के पीछे होंगे।'
मुख्यमंत्री ने की मेघालय पुलिस की प्रशंसा
तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री संगमा ने सोमवार को मामले में तेजी से प्रगति की सराहना की है। CM ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट किया, "मेघालय पुलिस ने राजा हत्या मामले में 7 दिनों के भीतर एक बड़ी सफलता हासिल की है... मध्य प्रदेश से तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है, और एक और हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है... बहुत अच्छा।"
11 मई को शादी, 20 को हनीमून और 2 जून को मिली लाश (Sonam Raghuvanshi)
आपको बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को बड़े ही धूमधाम से इंदौर में हुई थी। 20 मई को ये कपल मेघालय हनीमून मनाने गया था, 23 मई को दोनों ने अपने घरवालों से फोन पर बात की थी और इसके बाद से दोनों लापता हो गए। 2 जून को वेई सॉडोंग झरने के पास एक खाई में राजा रघुवंशी की सड़ी-गली लाश मिली, लाश की पहचान राजा के हाथ पर बने 'टैटू' से हुई थी लेकिन सोनम लापता थी और आज पूरे 17 दिन बाद वो गाजीपुर में अरेस्ट हुई है। उम्मीद है कि राजा की मौत का सच जल्द ही सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications