Sonam Raghuvanshi: 5 साल छोटे राज के साथ था सोनम का अफेयर? दो दोस्तों ने भी दिया मर्डर में साथ? देखें Pics
Sonam Raghuvanshi: 11 मई की रात में जब पूरे परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने इंदौर निवासी राजा रघुवंशी सुर्ख लाल जोड़े में सजी सोनम रघुवंशी संग सात फेरे ले रहे होंगे तब उनके दिल में कहीं से भी ये ख्याल नहीं आया होगा कि जिस सोनम के साथ वो 7 जन्मों का रिश्ता जोड़ रहे हैं,वो ही चंद रोज बाद उनकी हत्या की आरोपी बन जाएगी? सुनने में बड़ा अजीब लगता है ये सब लेकिन जो स्थिति सामने दिख रही है, उस हिसाब से यही सच है।
जी हां, 24 साल की सोनम रघुवंशी पर अपने ही पति राजा की हत्या का आरोप लग रहा है। मेघालय पुलिस का कहना है कि 'सोनम ने ही सुपारी देकर राजा का मर्डर करवाया है, उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।।'

गौरतलब है कि सोनम आज गाजीपुर के काशी ढा़बे से अरेस्ट हुई है, जो फोटो सामने आई है, उसमें वो बदहवास सी स्थिति में नजर आ रही है। 20 मई को वो अपने पति राजा संग मेघालय हनीमून पर गई थी, उस वक्त की सोनम और आज की सोनम में जमीन आसमान का अंतर दिख रहा है।
'अगर वो दोषी है तो उसे फांसी की सजा दो' (Sonam Raghuvanshi)
मेघालय पुलिस के बयान से पूरे मामले को उलझा दिया है, राजा के घरवाले कह रहे हैं कि 'अगर वो दोषी है तो उसे फांसी की सजा दो लेकिन हमने इससे पहले राज कुशवाहा का नाम कभी नहीं सुना।
'मेरी बेटी का अफेयर राज से हो ही नहीं सकता' (Sonam Raghuvanshi)
तो वहीं सोनम के पिता देवी सिंह के मेघालय पुलिस पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं और कहा है कि 'मेरी बेटी पूरी तरह से निर्दोष है और उसका अफेयर राज से हो ही नहीं सकता क्योंकि वो तो यहां मेरे साथ परसों तक गोदाम में काम कर रहा था। राज ऐसा लड़का नहीं है। पुलिस अपने को बचाने के लिए बच्चे के ऊपर आरोप लगा रही है, मुझे तो लग रहा है कि इस हत्याकांड में पुलिस वाले भी शामिल हैं, मुझे मामले में सीबीआई की जांच चाहिए। वहां के सीएम और डीजीपी भी गलत बोल रहे हैं। वो अपने पुलिस वालों को बचाने के लिए ऐसा बोल रहे हैं।'
देवी सिंह की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है राज कुशवाह
आपको बता दें कि देवी सिंह की इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है, जहां राज कुशवाहा काम किया करता है, उम्र में वो सोनम से करीब 5 साल छोटा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपने पापा की फैक्ट्री में अक्सर सोनम आया -जाया करती थी और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहीं दोनों प्यार के में गिरफ्तार हुए लेकिन दोनों का रिश्ता घरवालों को पसंद नहीं था।
राज और सोनम ने राजा को ही मार दिया (Sonam Raghuvanshi)
इसी वजह से सोनम की जबरदस्ती शादी राजा के साथ करा दी गई लेकिन राज और सोनम ने अपना प्यार पाने के चक्कर में राजा को ही मार दिया। इस साजिश में सोनम और राजा के साथ 2 अन्य लोग भी शामिल हैं जो कि इन दोनों के दोस्त कहे जाते हैं, उनके नाम हैं विशाल चौहान और आकाश कुशवाह, जो कि इंदौर के ही रहने वाले हैं और 23 मई के बाद से इंदौर से गायब थे।
क्या सच है और क्या झूठ! (Sonam Raghuvanshi)
मामला तब खुला जब राजा रघुवंशी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पहले तो इसे हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस को कुछ बातें संदिग्ध लगीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया की जांच से पता चला कि सोनम लगातार अपने प्रेमी राज से संपर्क में थी। जांच में यह भी सामने आया कि राजा को पहले नशीला पदार्थ दिया गया और फिर उसकी हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।












Click it and Unblock the Notifications