Sonam Raghuvanshi Case Updates: क्यों संजय बनकर सोनम से बात करता था राज? क्या पिक्चर अभी बाकी है?
Sonam Raghuvanshi Case Updates: 24 साल की इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी इन दिनों न्यूज मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, मेघालय पुलिस के मुताबिक सोनम ने ही हनीमून पर अपने पति राजा की नृशंस हत्या करवाई, उसका शादी से पहले अपने से 5 साल छोटे राजा कुशवाहा से अफेयर चल रहा था। राजा कुशवाहा उसके पापा की फैक्ट्री में ही काम करता है।
मंगलवार को शिलॉग पुलिस ने उस स्थान पर आरोपियों के साथ क्राइम सीन रीक्रिएशन किया जहां पर राजा का मर्डर हुआ था, ये पूरी तरह से सफल रहा। पुलिस ने मुताबिक सोनम के ही सामने राजा को तीनों आरोपियों ने चाकू से मारा था।

राजा का मर्डर प्लान के हिसाब से किया गया है और ये प्लान सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर बनाया था। पुलिस ने इस मामले में सोनम समेत 5 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने ये भी कहा कि राजा को चाकू से मारने के बाद तीनों शूटरों ने सोनम के ही कहने पर उसे खाई में फेंका था।
क्या पिक्चर अभी बाकी है?
फौरी तौर पर तो लगता है कि राजा रघुवंशी मर्डर केस पूरी तरह से साल्व हो गया है लेकिन अभी भी बहुत सारे सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब नहीं मिले हैं। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक सोनम के मोबाइल से एक व्यक्ति का नाम सामने आया है, जिसका नाम संजय वर्मा है, जिससे सोनम घंटों बातें किया करती थी। हालांकि संजय को फोन करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।
कौन है संजय वर्मा, जिसको Sonam Raghuvanshi ने किया 119 बार कॉल?
रिपोर्ट के मुताबिक सोनम और संजय के बीच 1 मार्च से 25 मार्च के मध्य करीब 119 बार फोन पर बातचीत हुई है वो भी घंटों-घटों। जिसके बाद सबके दिमाग में यही बात चल रही थी कि अब ये संजय वर्मा कौन है? इस बारे में अब मेघालय पुलिस ने कहा है कि 'संजय कोई और नहीं बल्कि राज कुशवाहा ही है।'
संजय के बहाने राज से ही घंटों बतियाती थी सोनम
'उसका नाम सोनम ने अपने मोबाइल में राज के नाम से सेव किया हुआ था और उसी से वो घंटों बातें किया करती थी।' पुलिस के इस बयान के बाद सवाल उठता है कि सोनम ने राज का नंबर गलत नाम से अपने फोन पर क्यों सेव किया, क्या वो किसी से इस बात को छिपा रही थी?
राजा रघुवंशी के घरवालों से मिली पुलिस की टीम
आपको बता दें कि मेघालय पुलिस की एक टीम इंदौर में राजा रघुवंशी के घर पर भी गई थी और उसके परिवारवालों से पूछताछ की है, उसने घरवालों से सोनम के बर्ताव के बारे में जानने की कोशिश की।
अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है: मेघालय पुलिस
आपको बता दें कि इससे पहले भी मेघालय पुलिस ने कहा था कि 'केवल प्रेम प्रसंग के चलते ही राजा की हत्या हुई है, इसे स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल है, इसलिए हम इसके अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रहे हैं।'
राजा के मर्डर में इस्तेमाल हुआ दूसरा चाकू बरामद (Sonam Raghuvanshi)
मालूम हो कि ताजा अपडेट में राजा के मर्डर में इस्तेमाल हुआ, दूसरा चाकू, जो कि अभी तक गायब था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है और जांच के दौरान पुलिस को एक रेस्टोरेंट का भी पता चला है जहां राज और सोनम अक्सर मिलते थे। संभव है कि वहीं पर बैठकर सोनम और राज ने राजा को मारने का खौफनाक प्लान बनाया हो, फिलहाल मामले की जांच जारी है।
राजा रघुवंशी मर्डर में अब तक क्या-क्या हुआ? (Sonam Raghuvanshi)
- 11 मई 202: राजा-सोनम रघुवंशी की इंदौर में हुई धूमधाम से शादी
- 20 मई 2025: हनीमून पर मेघालय रवाना हुए सोनम-राजा, सोनम ने ही बनाया था प्लान।
- 23 मई 2025 : नोंग्रियाट गांव पहुंचे, फोन बंद और लापता हो गए। इसका बाद तलाश जारी।
- 2 जून 2025 को मिला राजा का शव लेकिन सोनम रघुवंशी रही लापता।
- 9 जून 2025 सोनम गाजीपुर से गिरफ्तार, राज कुशवाहा का नाम प्रेमी के रूप में सामने आया, पुलिस ने तीन शूटरों के साथ पांचों को किया अरेस्ट।
- 11 जून 2025 : सभी आरोपियों को शिलांग जिला एवं सत्र न्यायालय ने पुलिस कस्टडी में भेजा।
- तब से लगातार आरोपियों से पूछताछ जारी है, पुलिस के मुताबिक सोनम ने अपना गुनाह कबूल लिया है।












Click it and Unblock the Notifications