'कांपते हाथ, आंखों से बहते आंसू', 90 साल के पिता ने दी कैप्टन सभरवाल को श्रद्धांजलि, कलेजा चीर देगी ये तस्वीर
Air India Crash: 'कांपते हाथ, आंखों से ना रूकने वाले आंसू और सिसकती आवाज...', 90 वर्ष के पुष्करराज ने जब मुंबई के पवई में अपने घर के बाहर अपने बेटे कैप्टन सभरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, उस वक्त वहां खड़े हर व्यक्ति का सीना दर्द से छलनी हो गया।
उम्र के इस पड़ाव पर एक वयोवृद्ध इंसान अपने बेटे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा था, शायद कुदरत की इससे बड़ी सजा और कुछ नहीं हो सकती है। आपको बता दें कि सुमित सभरवाल लंदन जाने वाली एयर इंडिया के उस विमान के कैप्टन थे, जो 12 जून को अहमदाबाद में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

उड़ान भरने से पहले जब कैप्टन ने अपने घरवालों से बात की थी, तो कोई सोच भी नहीं सकता था कि अब उनका फोन कभी नहीं आएगा। यही नहीं उन्होंने अपने पिता से वादा किया था कि वो रिटायर होने के बाद अपना पूरा वक्त उनको देंगे लेकिन ये वादा पूरा होता इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
8200 घंटे का उड़ान अनुभव था
कैप्टन सुमित सभरवार की गिनती देश के अनुभवी और काबिल पायलटों में होती थी, उनके पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव था, वो 60 वर्ष के थे,वो प्लेन के सभी क्रू मेंबर्स में से सबसे ज्यादा वरिष्ठ थे और जल्द ही रिटायर होने वाले थे।
कमर्शियल पायलट हैं कैप्टन सभरवाल के दोनों बेटे
अपने परिवार के साथ वो मुंबई के पवई इलाके में रहते थे। उनके घर में उनके 90 वर्षीय पिता के अलावा दो बेटे भी हैं, जो कि कमर्शियल पायलट हैं। जिस वक्त सभरवाल का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा, वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके बारे में लोग तारीफ करते थक नहीं रहे, हर किसी की आंखें नम थीं और गला भरा हुआ था।
एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया
आपको बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस भयंकर हादसे में 241 लोगों की जान चली गई है। इस दुर्घटना में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। ये विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में गिरा थ। विमान में सवार 242 यात्रियों में से केवल एक ही जीवित बचा। ज़मीन पर मौजूद 29 अन्य लोगों की भी जान चली गई, जिनमें छात्रावास में रहने वाले पांच मेडिकल छात्र शामिल थे।
787 ड्रीमलाइनर विमान में दो GE GEnx जेट इंजन लगे थे
आपको बता दें कि AI 171 विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में दो GE GEnx जेट इंजन लगे थे। GE GEnx (जनरल इलेक्ट्रिक नेक्स्ट-जेनरेशन) इंजन वाणिज्यिक विमानन में सबसे उन्नत इंजनों में से एक माना जाता है।
हादसे की असली वजह तो जांच के बाद ही सामने आएगी
इसलिए विशेषज्ञ दुर्घटना का कारण केवल इंजन का फेल होना नहीं मान रहे हैं,फिलहाल हादसे की असली वजह तो जांच के बाद ही सामने आएगी।












Click it and Unblock the Notifications