'आंखों में आंसू और सेना की वर्दी', कर्नल राजवीर को पत्नी ने दी खास विदाई, Video देखकर रो पड़ेंगे आप
Kedarnath Helicopter crash: उत्तराखंड के केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान का आज अंतिम संस्कार है। जयपुर में उनके घर में इस वक्त अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।
वहां कर्नल की पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान ने सेना की वर्दी पहनकर अपने पति को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जिस दृश्य को देखकर हर किसी का कलेजा छलनी हो गया। दीपिका की आंखों से अश्रुधारा बहती ही जा रही थी।

आपको बता दें कि अंतिम संस्कार से पहले राजवीर सिंह चौहान की अंतिम यात्रा भी निकाली गई, हाथों में अपनी पति की फोटो लिए दीपिका भारी कदमों और आंसुओं से भरी आंखों के साथ चल तो रही थीं लेकिन उनका दिल-दिमाग केवल राजवीर की तस्वीर में समाया हुआ था।'
'जब तक सूरज चांद रहेगा, राजवीर तेरा नाम रहेगा'
साथ में चल रहे लोग 'जब तक सूरज चांद रहेगा, राजवीर तेरा नाम रहेगा' जयघोष कर रहे थे लेकिन पत्नी के नयन केवल अपने पति की तस्वीर से बातें कर रहे थे, मानो जैसे पूछ रहे हों कि 'क्या सच में तुम अब मेरा पास कभी नहीं आओगे।'
चार महीने पहले ही दीपिका और राजवीर जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे
आपको बता दें कि अभी चार महीने पहले ही दीपिका और राजवीर जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे। राजवीर लेफ्टीनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे और उसके बाद से वो आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ बतौर पायलट काम कर रहे थे। मात्र 39 बरस के राजवीर मूल रूप से दौसा जिले के निवासी थी और वो 15 सालों से भारतीय सेना में सेवारत थे। वर्तमान में अपने परिवार के साथ जयपुर के शास्त्री नगर में रह रहे थे।
क्या बोले मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर? (Kedarnath Helicopter crash)
जयपुर के पायलट राजवीर सिंह चौहान के अंतिम संस्कार में राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी शामिल हुए। राठौड़ ने कहा, 'ये पूरे राष्ट्र के लिए बहुत दुख की घड़ी है। एक वीर सैनिक हमारे साथ नहीं रहे। बहुत कम उम्र में वे चले गए। मैं उनके साथियों से बात कर रहा था और उनकी तारीफ सुन रहा था। मैं वीर सैनिक को नमन करता हूं।'
'ऐसे वीरों के वजह से ही भारत मजबूत बनता है'
'उनकी मां इस समय में भी भारत माता की जय और वन्दे मातरम् बोल रही थी। उन्होंने कहा कि 'मुझे ये ताकत मेरे बेटे और बहू ने दी जो दोनों सैनिक हैं। ऐसे वीरों के वजह से ही भारत मजबूत बनता है। मैं अपने दिल से उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।'
हेलीकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की मौत
आपको बता दें कि रविवार की सुबह उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर हादसा हुआ था, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। इस हेलीकॉप्टर को पायलट राजबीर सिंह चौहान भी उड़ा रहे थे। बताया जा रहा है कि ये एक्सीडेंट खराब मौसम की वजह से हुआ है, फिलहाल घटना की जांच जारी है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications