पति की धोखेबाजी से दुखी सोफिया ने शेयर किया Video, फूट-फूटकर रोते हुए कही ये बात

नई दिल्ली। मॉडल से नन बनी विवादित अभिनेत्री सोफिया हयात इन दिनों काफी दुखी हैं, वजह उनके पति व्लाद स्टेनेसकाऊ हैं, जिन्होंने उन्हें धोखा दे दिया। सोफिया मे अपने पति को घर से बाहर निकाल दिया है। सोफिया ने अपना दुख एक वीडियो में प्रकट किया है। सोफिया ने अपने रोने वाला वीडियो खुद अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में सोफिया फूट-फूट कर रो रही हैं....

वीडियो में सोफिया फूट-फूट कर रो रही हैं....

इस वीडियो में सोफिया फूट-फूट कर रो रही हैं कि ब्रेकअप से डील करना बहुत मुश्किल होता है, एक ही समय पर बच्चे और पति को खोना मेरे लिए किसी सदमे से कम नहीं है। मैं बहुत कठिन दौर से गुजर रही हूं, मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं। मैं आज भी अपने पति से नफरत नहीं करती हूं लेकिन उसने मेरे साथ धोखा किया, उसका मेरी लाइफ से जाना ही बेहतर था। मैं आज भी किसी मैजिक के इंतजार में हूं, मैं क्या करूं, समझ नहीं पा रही।

सोफिया ने खुलासा किया-मेरा पति चोर है

आपको बता दें कि सोफिया ने पिछले साल ही व्लाद स्टेनेसकाऊ से शादी की थी,अपने पति से अलग होने वाली बात खुद सोफिया ने ही ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों को बताई थी। कभी अपने पति की बांहों में जन्नत महसूस करने वाली सोफिया ने खुलासा किया था कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है।

सोफिया ने कहा कि वो इंसान के भेष में शैतान था

सोफिया ने कहा कि वो इंसान के भेष में शैतान था

सोफिया ने कहा कि वो इंसान के भेष में शैतान था, जिसने केवल सोफिया से पैसों के लिए शादी की थी। सोफिया ने कहा कि उसके पति ने उससे झूठ बोलकर शादी की थी, वो एक कोन मैन था, वह एक दुकान में काम करता है, हमने मुस्लिम तरीके से शादी की, न कि ब्रिटिश तरीके से। मैं उस वक्त सजग हुई, जब मेरे पर्स से पैसे गायब होने लगे, एक दिन मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और इसलिए मैंने उसे घर से निकाल दिया।

एक साल में टूटी सोफिया की शादी

एक साल में टूटी सोफिया की शादी

सोफिया ने कहा कि मैं कुछ वक्त पहले काफी खुश थी, क्योंकि मैं मां बनने वाली थी लेकिन वो खुशी भी मुझसे दूर हो गई क्योंकि मेरा गर्भपात हो गया।गौरतलब है कि पिछले साल 24 अप्रैल को सोफिया ने अपने मंगेतर व्लाद स्टेनेसकाऊ से शादी की थी, व्लाद रोमानिया के रहने वाले हैं, इस शादी में सोफिया के केवल करीबी शामिल हुए थे। दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+