नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में खोया स्मृति ईरानी का झुमका, यूजर ने किए सवाल तो मिला ये जवाब
Recommended Video

नई दिल्ली। भारत की सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी देश की उन नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं, जो कुछ बोले बिना भी सुर्खियों में आ जाती हैं, इस बार बात 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की है, जिसके बारे में स्मृति ईरानी ने ना तो कोई बयान दिया और ना ही किसी पर कोई टिप्पणी की है लेकिन फिर भी अवार्ड समारोह में सबसे ज्यादा उन्हीं का जिक्र होता दिखा, वजह इस बार बना उनके कान का झुमका।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में खोया स्मृति ईरानी का झुमका
चौंक गए ना आप, लेकिन बात यही है, जिसके कारण स्मृति ईरानी गुरुवार को पूरे दिन ट्विटर पर चर्चाओं के केंद्र में रहीं। दरअसल 65वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड वितरण के दौरान स्मृति ईरानी के एक कान का झुमका गिर गया और फिर वापस नहीं मिला। अवार्ड समारोह की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, उनमें उनका एक कान खाली दिख रहा है।
स्मृति ईरानी ने दिया दिलचस्प जवाब
जिस पर एक यूजर्स से रहा नहीं गया, उसने झट से ट्विटर पर स्मृति ईरानी से इस बारे में सवाल कर दिया। इस ट्विवर यूजर का नाम सोनल कालरा है, जिन्होंने लिखा- ऐसी चीजें नोटिस करने के लिए मुझे जज मत करिएगा, लेकिन ऐसा लगता है कि आपका एक इयरिंग खो गया है. किसी दूसरी महिला की तरह, उम्मीद करती हूं आपको मिल गया होगा क्योंकि फंक्शन ओवर हो चुका है।
यूजर्स ने लिए जमकर मजे
सोनल कालरा ने जो किया वो तो हैरत अंगेज था ही, उससे भी ज्यादा चकित कर देने वाली बात तब सामने आई, जब स्मृति ईरानी ने उस यूजर को जवाब दिया। स्मृति ने लिखा कि नहीं मिल पाया। जाहिर सी बात है सोशल मीडिया पर इस पर अफसाना बनना ही था, सो बन गया। लोगों को कमेंट करने का अवसर जो मिल गया, लोगों ने एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स इस ट्वीट पर किए हैं।

65वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह
गौरतलब है कि 65वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह गुरुवार को दिल्ली में आयोजित किया गया। सेरेमनी में चुनिंदा लोगों को प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद के हाथों अवॉर्ड मिला, जबकि दूसरे लोगों को सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया।
अभिनेत्री श्रीदेवी को मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड
इस बार दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और दिवंगत अभिनेता विनाद खन्ना को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है। श्रीदेवी का अवॉर्ड उनके पति बोनी कपूर और बेटी जाह्नवी व खुशी ने लिया तो विनोद खन्ना का अवार्ड उनकी पत्नी कविता खन्ना और पहली पत्नी के बेटे अभिनेता अक्षय खन्ना ने ग्रहण किया।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications