कपड़े उतारकर विरोध करने वाली नायिका श्री रेड्डी नई मुश्किल से परेशान, लेंगी लीगल एक्शन
हैदराबाद। 'कास्टिंग काउच' के खिलाफ सरेआम कपड़े उतारकर नग्न प्रदर्शन करके चर्चा में आई अभिनेत्री श्री रेड्डी ने इस बार सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले लोगों को आड़े हाथों लिया है। । श्री रेड्डी ने कहा है कि वो ऑन लाइन ट्रोल करने वालों के खिलाफ अब लीगल एक्शन लेंगी। अभिनेत्री ने कहा कि ऑन लाइन किसी की धज्जियां उड़ाना और उसे लेकर ओछी बातें करना भी किसी शोषण से कम नहीं है।

पवन कल्याण के फैंस ने दी श्री रेड्डी को रेप की धमकी
आपको बता दें कि हाल ही में श्री रेड्डी का एक ऑडियो टेप वायरल हुआ था, जिसमें वो साउथ के हिट स्टार पवन कल्याण को भद्दी-भद्दी गालियां देती नजर आ रही थीं, जिसके बाद वो पवन कल्याण के निशाने पर आ गईं और सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। उनके खिलाफ भद्दे-भद्दे और अश्वील कमेंट किए जाने लगे। श्री रेड्डी ने कहा कि ये सब पवन कल्याण के सो कॉल फैंस कर रहे हैं, रेड्डी ने आरोप लगाया है कि पवन कल्याण के फैंस उन्हें रेप की धमकियां दे रहे हैं इसी वजह से उन्होंने सबके खिलाफ लीगल एक्शन लेने का मन बना लिया है।

कास्टिंग काउच के खिलाफ नग्न प्रदर्शन
आपको बता दें कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री (टॉलीवुड) की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच के विरोध में जिस तरह से नग्न होकर सड़क पर प्रदर्शन किया था, वो एकदम से हैरान करने वाला था। श्री रेड्डी ने अपने इस अजब-गजब विरोध के बाद साउथ के पावरफूल निर्माता सुरेश बाबू के बेटे और राणा डग्गुबती के भाई अभिराम डग्गुबती के साथ की अपनी निजी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लीक की थी, जिसमें दोनों की नजदीकियों को आसानी से देखा जा सकता था।

सेक्स चैट के स्क्रीन शॉट लीक
श्री रेड्डी यहीं पर नहीं रूकी इन तस्वीरों के बाद अब श्री ने सोशल मीडिया पर कुछ लोकप्रिय सेलेब्रिटीज के साथ हुई सेक्स चैट के स्क्रीन शॉट लीक कर दिए हैं, इसमें अभिराम के अलावा इंडियन आइडल विनर श्रीराम और स्टार पवन कल्याण का नाम भी शामिल था।

इंडस्ट्री के स्टूडियो किसी रेड लाइट एरिया से कम नहीं
श्री रेड्डी ने बताया था कि सेक्स के लिए स्टूडियो सबसे सुरक्षित जगह है, इस वजह से उन्हें भी बार-बार वहीं ले जाया करते थे, इंडस्ट्री के स्टूडियो किसी रेड लाइट एरिया से कम नहीं है, या यूं कह लीजिए सेक्स रिलेशन के लिए स्टूडियो सबसे सेफ जगह है क्योंकि यहां कभी पुलिस कि चेकिंग भी नहीं होती है।












Click it and Unblock the Notifications