'आपको हक नहीं है कि आप अपना वजन बढ़ा लें', स्मृति ईरानी ने बताया जब कांग्रेस के कद्दावर नेता ने कहा था ऐसा
Smriti Irani News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक पॉडकास्ट में हैरान करने वाला दावा किया है। स्मृति ईरानी ने बताया है कि कैसे जब वह सांसद थीं तो यूपीए के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस के एक कद्दावर नेता ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर उपराष्ट्रपति हाउस में सबके सामने कमेंट किया था।
स्मृति ईरानी ने ये भी बताया कि कांग्रेस के वो नेता अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिव वो यूपीए सरकार के दौरान फॉरेन मिनिस्टर यानी वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। स्मृति ईरानी ने यह भी बताया है कि ये पूरा वाक्या उस वक्त के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के घर में हुई थी। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने खुद को घमंडी कहे जाने के आरोपों पर जवाब देते हुए ये बात कही है। आइए पढ़ें स्मृति ईरानी का पूरा बयान?

ये भी पढ़ें- 'चुनाव आएंगे और जाएंगे, लेकिन मेरी असली जीत...', अमेठी हार पर बोलीं स्मृति ईरानी, बताया किस बात से हैं परेशान
स्मृति ईरानी बोलीं- मुझसे कहा गया 'आप जैसी चीजों को हक नहीं है कि आप अपना वजन बढ़ा लें'
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा,
'' मैं नाम नहीं लूंगी, लेकिन यूपीए के कार्यकाल में जब मैं सांसद थी, उपराष्ट्रपति के घर में, हामिद अंसारी साहब, उस वक्त उपराष्ट्रपति थे, उनकी बिटिया मेरे संग खड़ी थी, कोई पुस्तक का विमोचन था। कांग्रेस के कद्दावर नेता, जो अब दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फॉरेन मिनिस्टर हुआ करते थे, एक जमाने में...अचानक आए मेरे पास, मैं लड़की के साथ खड़ी थी लेकिन वो कहने लगे...'अरे आप जैसी चीजों को हक नहीं है कि आप अपना वजन बढ़ा लें।' तो मैंने उनसे कहा, साहब आप, जैसे लोग ना देखें, इसलिए वजन बढ़ाया जाता है।''
उपराष्ट्रपति के घर में, देश का विदेश मंत्री रह चुका व्यक्ति एक महिला सांसद से ऐसा कह सकता है तो देश में महिला सुरक्षा की बातें कितनी खोखली हैं सोच लीजिए.. SHOCKING.. pic.twitter.com/0eyITMVLoK
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) August 28, 2024
स्मृति ईरानी ने कहा- अगर आप डिसिप्लिन हैं तो लोग आपको घमंडी कहेंगे
स्मृति ईरानी ने आगे कहा,
''लेकिन उस वक्त मैंने उनको पलटकर बोल दिया, तो मैं घमंडी हो गई। तो मैं कहती हूं कि ठीक है। तो अगर आप डिसिप्लिन हैं, अगर आपकी मर्यादाएं हैं, तो आपके बारे में लोग ऐसा बोलेंगे ही। तब आपको ये तय करना है कि आप क्या करेंगे। जब मैं एक्टर थी, तब भी मेरा यही डिसिप्लिन होता था, मैं उस वक्त भी पार्टी में नहीं जाती थी। काम के बाद मैं सीधा घर जाती थी। उस वक्त भी लोग मुझे घमंडी कहते थे। मेरा करियर अच्छा-खासा चला था। मैंने 22 प्रोजेक्ट एक्टर के तौर पर किए, लेकिन कभी पार्टियों में जाकर तो काम नहीं मिला।''
ये भी पढ़ें- 'सफलता का स्वाद चखा है, गांधी परिवार के वंशज...', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की बदली हुई राजनीति पर क्या कहा?
स्मृति ईरानी ने कहा कि, लोग महिलाओं के बारे में ज्यादा बात करतें हैं कि वे घमंडी होती हैं। अगर आप कुछ बोल दें तो आप सीधे खड़े रहें तो कह देंगे कि घमंडी है। कोई रात को 12-1 बजे फोन करे और बात करने से मना कर दें तो बोलेंगे कि कितनी घमंडी है। आपको कहा जाएगा कि पार्टी में आएं और आपने मना किया तो भी घमंडी कह दिया जाएगा।
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की राजनीति पर भी किया कमेंट
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की बदली हुई राजनीति पर भी कमेंट किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी को लगता है कि उन्होंने सफलता का स्वाद चख लिया है इसलिए वो राजनीति के अलग-अलग दांव-पेंच लगा रहे हैं।
स्मृति ईरानी ने कहा है कि राहुल गांधी राजनीतिक सोच बदल गई है। लेकिन ये राहुल गांधी की खुद की राजनीतिक सोच नहीं है। अगर होती तो ये राहुल गांधी की पॉलिटिकल जर्नी में भी दिखती है। अभी आप जो कुछ भी देख रहे हैं, ये उनकी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। हमें राहुल गांधी की राजनीति को टॉप एंगल से देखने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications