'सफलता का स्वाद चखा है, गांधी परिवार के वंशज...', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की बदली हुई राजनीति पर क्या कहा?
Smriti Irani on Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी राहुल गांधी के बारे में खुलकर बात की। एक पॉडकास्ट में स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी को लगता है कि उन्होंने "सफलता का स्वाद चख लिया है" और अब वे राजनीतिक पैंतरेबाजी की एक अलग शैली अपनाई है।
स्मृति ईरानी ने पॉडकास्ट में कहा, "जब वह जाति के बारे में बात करते हैं, जब वह संसद में सफेद टी-शर्ट पहनते हैं, तो उन्हें पता होता है कि इससे युवाओं को किस तरह का संदेश जाता है। ये राहुल गांधी की अपनी कोई राजनीतिक सोच नहीं है। ये राहुल गांधी की राजनीतिक विश्लेषक की सोच है।''

ये भी पढ़ें- क्या भाजपा स्मृति ईरानी को बना सकती है पहली महिला कार्यकारी अध्यक्ष, क्यों लग रही हैं अटकलें?
राहुल गांधी एक अलग तरह की राजनीति कर रहे हैं: स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार के वंशज देश की जनता को आकर्षित करने के लिए सोचे-समझे कदम उठाते हैं। उन्होंने कहा कि अब हमें राहुल गांधी की कही हुई बातों को कम नहीं आंकना चाहिए। स्मृति ईरानी ने कहा, ''इसलिए हमें उनके कार्यों के बारे में गलत धारणा नहीं बनानी चाहिए, चाहे आप उन्हें अच्छा, बुरा या बचकाना मानें- लेकिन एक बात को तय है कि राहुल गांधी एक अलग तरह की राजनीति कर रहे हैं।"

राहुल गांधी ने जाति के मुद्दों पर ध्यान क्यों दिया? स्मृति ईरानी ने बताया?
स्मृति ईरानी ने कहा,
''140-145 करोड़ के देश में बहुमत में हिंदू हैं, तो अगर राहुल गांधी मंदिर-मंदिर जा रहे थे, तब उनको लोगों तवज्जो दे नहीं दे रहे थे। लोगों के लिए ये उपहास का विषय था। कहीं न कहीं, जनता में या हिंदू समाज में लोगों को ये लग रहा था कि ये छलावा है। इसलिए जब यह रणनीति काम नहीं आई, तो जो भी उनके लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं कि उन्हें लगा कि दर्शन अभिलाषा, भगवान के सामने नतमस्तक होने से उन्हें कुछ राजनीतिक लाभ नहीं मिल रहा है तो किस आधार पर मिल सकता है? तो उन्होंने राजनीतिक लाभ उठाने के लिए जाति के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया।''
स्मृति ईरानी बोलीं- टॉप एंगल से राहुल गांधी के रणनीति को देखने की जरूरत है
स्मृति ईरानी ने कहा,
''ये राहुल गांधी की राजनीतिक सोच नहीं है। ये अगर राहुल गांधी की राजनीतिक सोच होती तो उनकी राजनीतिक जर्नी में दिखती। अभी आप जो कुछ भी देख रहे हैं, ये उनकी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करना, वो भी जानते हैं कि मिस इंडिया सरकार नहीं बनाती, लेकिन वो बोल रहे हैं...क्योंकि इससे उनको हेडलाइन मिल रहा है। अभी हमें टॉप एंगल से राहुल गांधी के रणनीति को देखने की जरूरत है।''
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की विचारधारा की ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बयान वास्तविक विश्वासों के बजाय एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, "ये उनके विश्वास नहीं हैं, यह सब सिर्फ एक रणनीति का हिस्सा है।"












Click it and Unblock the Notifications