स्मृति ईरानी बोलीं- CM केजरीवाल ने किया था कृषि बिलों का समर्थन, अराजकता फैलाना चाहता है विपक्ष

नई दिल्ली। भारत में कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने कहा कि 'भारत बंद' किसानों ने नहीं बल्कि विपक्ष ने ऐलान किया है। विपक्ष पहले से ही चाहता है कि भारत बंद हो जाए। कंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कृषि बिलों को पहले ही स्वीकृति दे दी थी जब सरकार द्वारा बिल के लिए गजट अधिसूचित किया गया था। स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर आरोल लगाते हुए कहा कि वह देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं।

Smriti Irani said CM Kejriwal had supported agricultural bills, Opposition wants to spread anarchy

Recommended Video

    Bharat Bandh: देशभर में किसानों के इस आंदोलन का कैसा रहा असर ? | वनइंडिया हिंदी

    स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से किसानों का भला ही सोचती आई है, किसान सम्मान निधि के तहत सर वर्ष किसानों के बैंक खाते में 6 हजार रुपए भेजे जाते हैं। आज से पहले किसी सरकार ने किसानों के बारे में नहीं सोचा। कृषि कानून भी किसानों के हित के लिए हैं लेकिन कुछ लोग नहीं चाहते कि किसानों को इससे फायदा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'बौखलाया हुआ विपक्ष जो वोट के माध्यम से जनता का समर्थन प्राप्त नहीं कर पाया, वो आज कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू हो चुका है ताकि वो अपनी राजनीति चमका सके। कहीं न कहीं राजनीतिक दखल है कि अराजकता फैले'।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले उन्होंने कृषि बिलों का समर्थन किया और अब विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने कृषि बिल के लिए अपना समर्थन तब दिखाया था जब उन्होंने एक राजपत्र अधिसूचित किया था। जब सरकार किसी बिल को प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से स्वीकार करती है तो गजट अधिसूचित किया जाता है। इसलिए उन्होंने इस विधेयक को अपनी स्वीकृति पहले ही दे दी है।' बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल किसान आंदोलन का शुरू से ही समर्थन कर रहे हैं, उन्होंने किसानों द्वारा बुलाए गए 'भारत बंद' को भी अपना सपोर्ट दिया है।

    यह भी पढ़ें: कृषिमंत्री से मिलने के बाद बोले प्रगतिशील किसान संगठन के कंवल सिंह- नए कानून अच्छे हैं, प्रदर्शन करने वाले गुमराह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+