कृषिमंत्री से मिलने के बाद बोले प्रगतिशील किसान संगठन के कंवल सिंह- नए कानून अच्छे हैं, प्रदर्शन करने वाले गुमराह

प्रगतिशील किसान संगठन ने नए कृषि कानूनों पर सरकार को दिया समर्थन

नई दिल्ली। सोमवार को हरियाणा के 20 किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिला। सोनीपत में कृषिमंत्री से मिलने के बाद इन किसानों ने नए कृषि कानूनों का समर्थन किया और इनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को गुमराह बताया। उन्होंने कहा कि हमने केंद्रीय कृषि मंत्री से आग्रह किया है कि भले ही आंदोलनकारी किसानों की मांगों के अनुसार कृषि कानूनों में कुछ संशोधन कर दिया जाए, लेकिन इन्हें वापस नहीं लिया जाए।

प्रगतिशील किसान संगठन ने नए कृषि कानूनों पर सरकार को दिया समर्थन

कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद प्रोग्रेसिव फार्मर क्लब सोनीपत के अध्यक्ष कंवल सिंह चौहान ने कहा, जो किसान आंदोलन कर रहे हैं उनको गुमराह किया गया है। पीएम ने बार-बार भरोसा दिया है कि एमएसपी और मंडी सिस्टम जस का तस रहेगा। फिर भी कुछ लोग समझने को तैयार नहीं हैं। प्रोग्रेसिव फार्मर क्लब सोनीपत का नए कानूनों पर सरकार को समर्थन ऐसे समय में मिला है, जब पूरे देश का किसान इनको लेकर सड़कों पर उतरा हुआ है।

किसानों ने कल बुलाया है भारत बंद

केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने समेत कई प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून से आंदोलनरत हैं। बीते 12 आठ दिन से किसान दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंधु बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। इसी को लेकर अब किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद की घोषणा की है। किसानों के भारत बंद और आंदोलन को केरल की सत्ताधारी सीपीएम समेत विपक्षी के ज्यादातर दलों का समर्थन मिला है। शिवसेना, बसपा, आप, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, एनसी, आरजेडी, एनसीपी, डीएमके, एआईएफबी, आरएसपी, सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआईएमएल, पीएजीडी और कई दलों ने किसानों को समर्थन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+