'1 दिन में 16 बार दिखता था सूर्योदय','गगनयात्री' में शुभांशु शुक्ला ने सुनाए अंतरिक्ष यात्रा के दिलचस्प किस्से
Shubhanshu Shukla: कल्पना कीजिए... आप धरती से हजारों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में हैं, जहां काले आसमान में तारे झिलमिला रहे हैं और नीचे फैली हुई धरती किसी चमकते हुए रत्न की तरह दिख रही है। ऐसे ही नजारे को अपनी आंखों में समेटकर लौटे हैं भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला। शुभांशु शुक्ल ने बताया कि अंतरिक्ष से भारत का नजारा इतना मनमोहक है कि शब्द भी उस खूबसूरती को बयान नहीं कर सकते।
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से धरती को निहारने के अपने अनमोल अनुभव को साझा करते हुए कहा कि भारत का नजारा वहां से सबसे अलग और बेहद खूबसूरत दिखता है। गगनयात्री सम्मान समारोह में उन्होंने बताया कि रात के समय भारतीय महासागर से उत्तर की ओर बढ़ते हुए भारत की आकृति और जगमगाते शहरों का दृश्य ऐसा था, जिसे देखकर दिल गर्व और खुशी से भर उठता था। उन्होंने अपने इस अनोखे सफर के कई दिलचस्प किस्से भी सुनाए, जो वहां मौजूद सभी लोगों को प्रेरित कर गए।

ग्रुप कैप्टन ने कहा कि अंतरिक्ष से भारत को देखना बेहद अद्भुत अनुभव था। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से भारत का एक वीडियो क्लिप भी रिकॉर्ड किया है। शुक्ला ने कहा, "मैं सिर्फ भारतीय होने के नाते नहीं कह रहा, लेकिन जो भी अंतरिक्ष यात्री भारत को ऊपर से देखेगा, वह यही मानेगा कि भारत वाकई बेहद खूबसूरत दिखता है।"
ये भी पढ़ें: 'भारत आज भी, सारे जहां से अच्छा’, शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन में जलवा, स्पेस में गूंजा 'जय हिंद’
रात में नजारा और भी खास
उन्होंने बताया कि रात के समय भारतीय महासागर से उत्तर की ओर गुजरते हुए भारत का नजारा किसी सपने जैसा लगता है। अंतरिक्ष से यह दृश्य ऐसा होता है, जिसे जीवन में शायद ही कभी भुलाया जा सके।
#WATCH | Delhi: Group Captain Shubhanshu Shukla says, "Raksha Mantri felicitated me and I think this mission is a big achievement for our country and it happened at the right time. India is on its journey of a human space flight- Mission Gaganyaan, Bharatiya Antriksh Station, and… pic.twitter.com/qPFsTgfVBT
— ANI (@ANI) August 24, 2025
16 बार दिखता था सूर्योदय
शुक्ला ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वहां से धरती पर ऑक्सीजन की हरी रोशनी, चमकते तारे और जगमगाते शहर दिखते थे। उन्होंने कहा, "एक दिन में 16 बार सूर्योदय देखने को मिलता था, लेकिन यह नजारा कभी बोर नहीं करता था।"
वायुसेना को दिया श्रेय
शुक्ला ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे भारतीय वायुसेना का बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया, "जब मैंने वायुसेना जॉइन की थी, तब मैं बहुत संकोची और खुद को लेकर असमंजस में था, लेकिन इस यूनिफॉर्म ने मेरी सोच और आत्मविश्वास दोनों को बदला। कॉकपिट ने मुझे जिंदगी का सबसे बड़ा सबक सिखाया।"
पहली मुलाकात का किस्सा
शुक्ला ने अपने मिशन की कमांडर पेगी व्हिटसन से हुई पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने हंसते हुए बताया कि उन्होंने पेगी से मजाक में कहा, "क्या आप जानती हैं, भगवान और पायलट में क्या फर्क है? भगवान खुद को पायलट नहीं समझते।"
रक्षा मंत्री ने की सराहना
समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, ग्रुप कैप्टन पीवी नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन और ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप को सम्मानित किया। इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने कहा, "आप सबने जिस धैर्य और लगन से ट्रेनिंग पूरी की, वह काबिले-तारीफ है। पूरा देश आप पर गर्व करता है।"
Speaking at the Felicitation Function for Gaganyatris in Delhi. https://t.co/cQXDfixYku
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 24, 2025
ये भी पढ़ें: शुभांशु शुक्ला के नाम संसद का सत्र! ISS यात्रा पर हुई चर्चा, आज शाम होगी पीएम मोदी से मुलाकात
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications