Karuppu Box Office Collection Day 1: 'करुप्पु' ने ओपनिंड डे पर मचाया धमाल, फर्स्ट डे की ताबड़तोड़ कमाई

Karuppu Box Office Collection Day 1: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'करुप्पु' आखिरकार गत 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले फिल्म को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। फाइनेंशियल दिक्कतों से लेकर कुछ स्क्रीनिंग कैंसिल होने तक, फिल्म लगातार मुश्किलों में घिरी रही। हालांकि तमाम अड़चनों के बावजूद जैसे ही ये एक्शन ड्रामा बड़े पर्दे पर पहुंची, दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लेना शुरू कर दिया।

सूर्या और तृषा कृष्णनन की जोड़ी की हो रही तारीफ
फिल्म में सूर्या के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी की जमकर चर्चा भी हो रही है। साथ ही दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर ये साबित कर दिया है कि सूर्या की स्टार पावर आज भी बरकरार है।

Karuppu Box Office

पहले दिन 'करुप्पु' ने की दमदार कमाई

-ओपनिंग डे पर फिल्म 'करुप्पु' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने भारत में शानदार नेट कलेक्शन दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को देशभर में करीब 4891 शोज मिले और इसी का फायदा इसके कलेक्शन में साफ दिखाई दिया।

Karuppu Release: रिलीज से कुछ घंटे पहले मुसीबत में फंसी सूर्या-तृषा की 'करुप्पु', शो कैंसिल, फैंस को लगा झटका
Karuppu Release: रिलीज से कुछ घंटे पहले मुसीबत में फंसी सूर्या-तृषा की 'करुप्पु', शो कैंसिल, फैंस को लगा झटका

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'करुप्पु' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 14.40 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है। वहीं फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी करीब 50.35 प्रतिशत रही, जो किसी भी एक्शन ड्रामा के लिए बेहतरीन शुरुआत मानी जा रही है।

विदेशों में भी चला सूर्या का जादू

-सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी 'करुप्पु' को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। विदेशों में फिल्म ने पहले दिन करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 20.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

-फिल्म की इस ओपनिंग ने साफ कर दिया है कि सूर्या की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी उनकी फिल्मों का अलग क्रेज देखने को मिलता है।

'कंगुवा' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'करुप्पु'

-हालांकि शानदार शुरुआत के बावजूद 'करुप्पु' मूवी सूर्या की पिछली बड़ी फिल्म 'कंगुवा' का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। साल 2024 में रिलीज हुई 'कंगुवा' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की थी।

-'कंगुवा' अब तक सूर्या के करियर की सबसे बड़ी ओपनर मानी जाती है। उस फिल्म ने 'सिंघम 2' जैसी सुपरहिट फिल्म की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ दिया था। ऐसे में 'करुप्पु' भले ही रिकॉर्ड न तोड़ पाई हो लेकिन इसकी शुरुआत को मजबूत माना जा रहा है।

दमदार किरदार में नजर आए सूर्या

-'करुप्पु' में सूर्या एक ऐसे योद्धा के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जो सिर्फ लड़ाई ही नहीं बल्कि अदालत में भी अपने विरोधियों को मात देना जानता है। फिल्म में उन्हें वकील के रोल में दिखाया गया है, जिसमें उनका इंटेंस अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

-फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टीएस गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार ने मिलकर तैयार किया है। फिल्म को ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का दम

सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा फिल्म में स्वासिका, इंद्रन्स, योगी बाबू, शिवदा, नट्टी सुब्रमण्यम और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म में एक्शन, इमोशन और कोर्टरूम ड्रामा का मिश्रण दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+