PM Modi Netherlands Visit: एम्स्टर्डम पहुंचे पीएम मोदी, हाईटेक से क्लीन तक एनर्जी किन मुद्दों पर होगी चर्चा

PM Modi Netherlands Visit 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर नीदरलैंड पहुंच गए। एम्स्टर्डम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

यह साल 2017 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी नीदरलैंड यात्रा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री 15 से 17 मई तक नीदरलैंड में रहेंगे और इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

pm-modi-netherlands-visit-2026

डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते के बाद तेजी से बढ़ रहे आर्थिक संबंधों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी फोकस रहेगा।

एम्स्टर्डम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि यह यात्रा भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते के बाद हो रही है, जिससे व्यापार और निवेश संबंधों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि यह दौरा सेमीकंडक्टर, जल संरक्षण और क्लीन एनर्जी जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत करने का अवसर देगा।

नीदरलैंड के राजा और रानी से भी मिलेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान नीदरलैंड के राजा किंग विलेम-अलेक्जेंडर और रानी क्वीन मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

नीदरलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय से भी प्रधानमंत्री मोदी मुलाकात करेंगे। 16 मई को आयोजित एक कार्यक्रम में वह भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक यूरोप की मुख्य भूमि पर सबसे बड़े भारतीय समुदायों में से एक नीदरलैंड में रहता है। यहां करीब 90 हजार एनआरआई और भारतीय मूल के लोग बसे हुए हैं।

Petrol Price Hike: फ्यूल की कीमतों में महा-उछाल से छिड़ा सियासी संग्राम,कांग्रेस बोली-मोदी की वसूली शुरु
Petrol Price Hike: फ्यूल की कीमतों में महा-उछाल से छिड़ा सियासी संग्राम,कांग्रेस बोली-मोदी की वसूली शुरु

व्यापार और निवेश पर खास जोर

भारत और नीदरलैंड के बीच आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। नीदरलैंड यूरोप में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में शामिल है। दोनों देशों के बीच 2024-25 में द्विपक्षीय व्यापार लगभग 27.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसके अलावा नीदरलैंड भारत में चौथा सबसे बड़ा विदेशी निवेशक भी है। अब तक डच कंपनियों ने भारत में करीब 55.6 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) किया है। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में डच बिजनेस लीडर्स से भी मुलाकात करेंगे और भारत में निवेश के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।

जल प्रबंधन और कृषि सहयोग पर रहेगा फोकस

भारत और नीदरलैंड के बीच हाल के वर्षों में जल प्रबंधन, कृषि तकनीक और स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग तेजी से बढ़ा है। नीदरलैंड दुनिया में आधुनिक कृषि तकनीक और जल प्रबंधन के लिए जाना जाता है। ऐसे में भारत इन क्षेत्रों में डच अनुभव और तकनीक का लाभ उठाना चाहता है।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी लगातार आगे बढ़ रही है और यह यात्रा उसे नई दिशा दे सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में भारत यूरोप के साथ अपने व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहा है।

'इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं', PM modi ने विदेश यात्रा पर टैक्‍स लगाए जाने के दावों को किया खारिज
'इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं', PM modi ने विदेश यात्रा पर टैक्‍स लगाए जाने के दावों को किया खारिज
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+