34 साल बाद सामने आया Amjad Khan की मौत का सच, मरने से पहले क्या हुआ था 'गब्बर' के साथ? बेटे का शॉकिंग खुलासा

Amjad Khan: हिंदी सिनेमा में जब भी सबसे खतरनाक और यादगार विलेन की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' के 'गब्बर सिंह' का। इस किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले दिवंगत अभिनेता अमजद खान आज भी करोड़ों दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार और अलग-अलग तरह के किरदार निभाए लेकिन जो पॉपुलैरिटी उन्हें 'गब्बर' बनकर मिली, वैसी पहचान शायद किसी और रोल से नहीं मिल सकी।

34 साल बाद अमजद खान की मौत का सच आया सामने
हालांकि पर्दे पर दमदार दिखने वाले अमजद खान की निजी जिंदगी संघर्षों और दर्द से भरी रही। एक भयानक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी थी। अब 34 साल बाद उनके बेटे शादाब खान ने पिता के एक्सीडेंट, आखिरी दिनों और अमिताभ बच्चन की मदद को लेकर कई इमोशनल खुलासे किए हैं।

Amjad Khan

अमिताभ बच्चन-अमजद खान की दोस्ती थी बेहद खास

-अमिताभ बच्चन और अमजद खान की जोड़ी सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी काफी मजबूत थी। दोनों ने 'शोले', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'नसीब', 'कालिया', 'लावारिस', 'सत्ते पे सत्ता', 'राम बलराम' और 'याराना' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया था।

-फिल्मों में अमिताभ बच्चन और अमजद खान कई बार आमने-सामने नजर आए लेकिन असल जिंदगी में उनका रिश्ता बेहद गहरा था। शादाब खान ने बताया कि मुश्किल दौर में अमिताभ बच्चन ने उनके परिवार का जिस तरह साथ दिया, उसे वह कभी भूल नहीं सकते।

'फार्महाउस पर आने के लिए 25 लाख, जवान लड़कियों संग', 21 साल की एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर ने की गंदी डिमांड
'फार्महाउस पर आने के लिए 25 लाख, जवान लड़कियों संग', 21 साल की एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर ने की गंदी डिमांड

1976 का वो हादसा जिसने बदल दी अमजद खान की जिंदगी

-शादाब खान ने पत्रकार विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि साल 1976 में उनके पिता एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उस समय अमजद खान फिल्म 'द ग्रेट गैम्बलर' की शूटिंग के लिए गोवा जा रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी, बेटा शादाब और ड्राइवर भी मौजूद थे।

-शादाब के मुताबिक सुबह का समय था और बारिश के कारण सड़क गीली थी। रास्ते में अचानक एक खराब ट्रक सामने आ गया। ट्रक से बचने के लिए ड्राइवर ने कार मोड़ने की कोशिश की लेकिन सड़क फिसलन भरी होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई।

रोड एक्सीडेंट में मौत के करीब पहुंच गए थे अमजद खान

-शादाब खान ने उस हादसे को याद करते हुए कहा कि एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि उनके पिता मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं जबकि खुद उनकी कॉलर बोन टूट गई थी।

-शादाब ने कहा कि हादसे के बाद पूरे परिवार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। इसी दौरान अमिताभ बच्चन को घटना की जानकारी मिली और उन्होंने बिना देर किए पूरी जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली।

अमिताभ बच्चन ने हर कदम पर दिया साथ

शादाब खान ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने सिर्फ दोस्त होने का फर्ज नहीं निभाया बल्कि परिवार के सदस्य की तरह हर चीज संभाली। शादाब ने कहा- अस्पताल से लेकर इलाज तक, इस मुश्किल वक्त में अमिताभ बच्चन हमारे परिवार के साथ खड़े रहे। उस दौर में बच्चन साहब ने जिस तरह सपोर्ट किया था, उससे उनके और पापा के रिश्ते और भी मजबूत हो गए थे।

'टूट गई थीं हड्डियां, फट गए थे फेफड़े'

-शादाब खान ने बताया- हादसे के बाद अमजद खान की हालत बेहद गंभीर हो गई थी। उनकी कई पसलियां टूट गई थीं, फेफड़ों को गंभीर चोट पहुंची थी और गले में भी गहरी चोट आई थी। वह कुछ समय तक कोमा में भी रहे थे। अमजद खान को हेवी डोज की दवाइंया देनी पड़ी थीं, जिसके कारण उनका वजन बढ़ता ही चला गया। लंबे समय तक उनका इलाज चला और करीब एक साल तक वह बिस्तर पर रहे थे।

-शादाब ने आगे बताया- डॉक्टरों को उनकी टांग में रॉड डालनी पड़ी थी, जिसकी वजह से वह लंबे समय तक एक्सरसाइज नहीं कर सके। धीरे-धीरे उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा और हेल्थ लगातार बिगड़ता चला गया।

आखिरी रात को याद कर रोने लगे शादाब खान

-शादाब खान ने पिता अमजद खान की मौत वाली रात का जिक्र करते हुए बेहद भावुक बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि जिस रात अमजद खान का निधन हुआ था, वह घर लौटे तो उनकी मां ने कहा कि जाकर देखो, पापा उठ नहीं रहे हैं।

-जब शादाब कमरे में पहुंचे तो अमजद खान पूरी तरह ठंडे पड़ चुके थे। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के बाद एक जरूरी इंजेक्शन लाने को कहा था। शादाब तेजी से गाड़ी चलाकर इंजेक्शन लेने गए लेकिन वापस लौटने तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उनसे कहा था कि अगर वह कुछ सेकंड पहले पहुंच जाते, तो शायद उनके पिता की जान बच सकती थी। इस बात का दर्द आज भी शादाब को अंदर तक झकझोर देता है।

मौत के बाद परिवार पर टूटा आर्थिक संकट

शादाब खान ने ये भी खुलासा किया कि अमजद खान के मौत के वक्त फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों पर उनके करीब 1.27 करोड़ रुपये बकाया थे लेकिन पिता की मौत के बाद किसी ने वह पैसा वापस नहीं किया। उन्होंने बताया कि परिवार आर्थिक संकट में घिर गया था और उस मुश्किल दौर में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।

आज भी जिंदा है 'गब्बर' की विरासत

अमजद खान की मौत के बाद उनकी करीब 10 फिल्में रिलीज हुई थीं। अमजद खान भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका निभाया 'गब्बर सिंह' का किरदार हिंदी सिनेमा के इतिहास में हमेशा अमर रहेगा। उनकी दमदार आवाज, खतरनाक अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+