Asansol Violence: आसनसोल में क्यों भड़का विवाद? लाउडस्पीकर से शुरु हुआ मामला, पुलिस पथराव तक कैसे पहुंचा

Asansol Violence: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में शुक्रवार देर रात लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के जहांगीर मोहल्ला और रेलपार इलाके में उस समय तनाव फैल गया, जब राज्य सरकार के नए नियमों के तहत धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर पथराव, तोड़फोड़ और हंगामा हुआ।

asansol-violence-police-post-attacked

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है।

आसनसोल में क्यों भड़का विवाद?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में मस्जिदों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन नियमों के तहत धार्मिक स्थलों पर इस्तेमाल होने वाले साउंड सिस्टम और माइक्रोफोन की आवाज केवल परिसर तक सीमित रखने को कहा गया है, ताकि आसपास के इलाकों में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

प्रशासन ने सभी धार्मिक संगठनों से नियमों का पालन करने की अपील की थी। इसी सिलसिले में पुलिस शुक्रवार को आसनसोल के रेलपार और जहांगीर मोहल्ला इलाके में पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर ध्वनि सीमा का पालन करने को कहा।

Bengal में करारी हार के बाद TMC का दावा - SIR से चुनाव परिणाम प्रभावित हुए, सुप्रीम कोर्ट से क्‍या मिला जवाब?
Bengal में करारी हार के बाद TMC का दावा - SIR से चुनाव परिणाम प्रभावित हुए, सुप्रीम कोर्ट से क्‍या मिला जवाब?

देखते ही देखते भड़की भीड़

जानकारी के अनुसार दिन में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत शांतिपूर्ण तरीके से हुई थी, लेकिन शाम होते-होते माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी के बाहर जमा होने लगे। कुछ ही देर में भीड़ उग्र हो गई और पुलिस चौकी पर पथराव शुरू कर दिया गया। उपद्रवियों ने चौकी में तोड़फोड़ की और आसपास खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

स्थिति को नियंत्रण से बाहर जाता देख पुलिस ने पहले भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब पथराव और हिंसा बढ़ने लगी तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।

पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस वीजी सतीश पसुमार्थी ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और इलाके में शांति कायम है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। प्रशासन ने कहा है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक संदेशों पर भी नजर रखी जा रही है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ATF Price Cut: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, जेट फ्यूल पर VAT सिर्फ 7%, मुंबई-पुणे से उड़ना होगा कितना सस्ता?
ATF Price Cut: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, जेट फ्यूल पर VAT सिर्फ 7%, मुंबई-पुणे से उड़ना होगा कितना सस्ता?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+