पापा कमल हासन और मां सारिका के तलाक पर 'खुश' थीं श्रुति हासन, एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताई ये वजह
मुंबई, 24 मई: कोरोना काल में फिल्मों की शूटिंग लॉकडाउन और कोरोना के चलते ठप्प पड़ी है। ऐसे में बॉलीवुड कलाकार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बात शेयर कर रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस श्रुति हसन ने श्रुति हासन ने अपने माता-पिता कमल हासन और सारिका के तलाक के बारे में सोशल मीडिया पर खुलकर बात की।

श्रुति हासन ने कमल हासन और सरिका के रिश्ते के बारे में की खुलकर बात
कमल हासन और सरिका की बेटी श्रुति हासन वैसे तो लाइम लाइट से अपने आप को दूर रखती है लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट करती रहती हैं। श्रुति ने अपने मां- बाप कमल हासन और सरिका के रिश्ते के उतरा-चढ़ाव के बारे में खुलकर बात की और अपना नजरिया शेयर किया कि कि वो अपने परेंट्स के रिलेशनशिप को देखती हैं।

शादी के 16 साल बाद कमल हासन और सारिका ने ले लिया था तलाक
बता दें कमल हासन और एक्ट्रेस सारिका ने 1988 में शादी की और 2004 में तलाक ले लिया। उनकी 16 साल की शादी तब खत्म हो गई जब श्रुति अभी भी टीन एज में थी। दंपति की एक छोटी बेटी अक्षरा हासन भी है।

श्रुति हसन पापा कमल हासन और मां सारिका के तलाक पर 'खुश' थीं,
श्रुति ने एक इंटरव्यू में कह कर सबको चौका दिया कि उन्हें खुशी है कि वे अलग हो गए क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर दो लोग नहीं मिल रहे हैं, तो किसी भी कारण से उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। श्रुति ने कहा कि वो इस फैसले से बहुत एक्साइटेड थी कि वे दोनों अब अपनी- अपनी पर्सनल लाइफ जिएंगे।

'मैं उनके लिए बस उत्साहित थी
जूम डिजिटल के साथ बात करते हुए एक्ट्रेस श्रुति ने कहा कि वो दोनों अलग होने के बाद भी हमारे साथ एक बेहतरीन पेरेन्ट्स की तरह रहे। उन्होंने कहा कि मैं अपने पापा कमल हसन से अधिक क्लोज हूं, मेरी मां अलग होकर अच्छा कर रही हैं, श्रुति ने कहा उनकी मां उनके जीवन का हिस्सा हैं, और उन्हें 'अद्भुत माता-पिता' कहा। उन्होंने कहा जो भी उससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है।

श्रुति हासन ने बताई ये वजह
श्रुति ने कहा दोनों अलग-अलग बहुत शानदार पर्सन है लेकिन दोनों एक सासथ उतने खूबसूरत नहीं रह गए थे। दोनों अलग-अलग होकर व्यक्तिगत रूप से काफी खूससूरत है। श्रुति कहती जब ये सब हुआ तब वो टीन एज में थी। मेरे लिए एक्सेप्ट करना आसान था। जब उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया और वे अलग हो गए।












Click it and Unblock the Notifications