Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शिवसेना का हमला- मोदी-शाह यूपी चुनाव की तैयारी कर रहे, ये जीत की हवस से गंगा हिंदू शववाहिनी बन जाएगी

मुंबई, 26 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मरीजों के इलाज से लेकर वैक्‍सीनेशन को लेकर लगातार भाजपा सरकार घिर रही है। वहीं विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र सरकार पर लगातार आरोप लगा रहीं हैं। वहीं अब महाराष्‍ट्र में सत्‍ता पर काबिज शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में बुधवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

सामना में शिवसेना ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अब उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सामना में शिवसेना ने कहा ये चुनाव जीतने की हवस गंगा नदी को हिंदू शववाहिनी में तब्दील कर सकती है। संपादकीय में कहा गया है। "कोविड-19 एक राष्ट्रीय आपदा है और इसका उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में आना तय है। यूपी में गंगा नदी में तैरते शवों ने दुनिया की आंखों में आंसू ला दिए।"

आगे दावा किया कि यूपी में COVID-19 प्रबंधन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है और भाजपा को वहां के विधानसभा चुनावों और 2024 में लोकसभा चुनावों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वर्तमान में, पूरा ध्यान COVID-19 महामारी पर होना चाहिए लेकिन पूरा ध्‍यान चुनाव पर केंद्रित है।

शिवसेना ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा, COVID-19 महामारी से निपटने के बजाय, अपनी छवि को सुधारने और अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के लिए काम कर रही थी, क्योंकि उसने वहां के पंचायत चुनावों में उसको बहुत अच्‍छे परिणाम नहीं मिले। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने में नाकाम रहने के बाद भाजपा नेतृत्व ने अपना ध्यान उत्तर प्रदेश पर केंद्रित कर लिया है।

मराठी दैनिक सामना ने दावा किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन उत्तर प्रदेश' पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की।"शिवसेना ने ताना मारते हुए कहा, "ऐसा लगता है जैसे देश में सभी मुद्दों का समाधान हो गया है और चुनाव घोषित करने और उन्हें लड़ने का एक ही काम बचा है ... चुनाव जीतने के लिए बड़े पैमाने पर रैलियां और रोड शो करना।

"संपादकीय में सवाल किया गया निस्संदेह, संसदीय लोकतंत्र में चुनाव महत्वपूर्ण हैं, लेकिन क्या वर्तमान स्थिति में चुनाव प्राथमिकता है? भाजपा इस बात पर काम कर रही है कि अपनी छवि कैसे सुधारी जाए और यूपी चुनाव कैसे जीता जाए, क्योंकि उसने वहां के पंचायत चुनावों में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

https://www.filmibeat.com/photos/giorgia-andriani-71622.html?src=hi-oiPics: एक्ट्रेस Giorgia Andriani की इन तस्वीरों ने मचाया तहलका
बांद्रा में नजर आईं
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+