No LPG Crisis: 'होर्मुज से 4-5 दिनों में 5 LPG जहाज भारत आएंगे', सरकार का बड़ा ऐलान, LPG किल्लत को ‘बाय-बाय’?
No LPG Crisis: पश्चिम एशिया (अमेरिका-इजरायल-ईरान) संकट के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में शिपिंग बाधित होने से भारत में कमर्शियल LPG की किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की चर्चा तेज हो गई थी। लेकिन 25 मार्च 2026 को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार ने साफ संदेश दिया कि ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह नियंत्रण में है और होर्मुज से और अधिक भारतीय जहाज सुरक्षित गुजरने वाले हैं।

All-Party Meeting Update: सर्वदलीय बैठक में क्या हुआ?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश सचिव विक्रम मिसरी समेत सभी प्रमुख मंत्री मौजूद थे।
विपक्षी दलों (बीजेडी, जेडीयू, सपा, सीपीआई-एम आदि) के नेताओं को सरकार ने विस्तार से ब्रिफिंग दी। बैठक में मुख्य आश्वासन ये थे-
- प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
- ऊर्जा सुरक्षा बरकरार है। पेट्रोल-डीजल, घरेलू LPG और क्रूड की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित।
- होर्मुज जलडमरूमध्य से और अधिक भारतीय जहाज गुजरेंगे।
- अगले 4-5 दिनों में 5 LPG जहाज भारतीय तट पर पहुंचने वाले हैं।
भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा (BJP MP Manan Kumar Mishra) ने बैठक के बाद कहा कि सरकार स्थिति को स्पष्ट करने और सभी दलों को साथ लेकर चलने के लिए बैठक बुलाई थी। विदेश सचिव ने भू-राजनीतिक स्थिति पर प्रस्तुति दी।
LPG Shortage Modi Government Stand:LPG किल्लत पर सरकार का साफ जवाब क्या?
- सरकार ने स्पष्ट किया कि घरेलू LPG (33 करोड़+ परिवारों के लिए) पूरी तरह सुरक्षित है। डिलीवरी साइकिल 2.5 दिन में सामान्य बनी हुई है। रिफाइनरियों को निर्देश दिए गए हैं कि घरेलू LPG उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। कमर्शियल LPG का आवंटन पहले बढ़ाकर 50% (प्री-क्राइसिस स्तर) कर दिया गया है। पैनिक बुकिंग और जमाखोरी से बचें। असली कमी नहीं, घबराहट से दबाव बढ़ा है। होर्मुज से हाल ही में दो भारतीय LPG टैंकर (Pine Gas और Jag Vasant) सुरक्षित गुजरे हैं। इनमें कुल 92,600+ टन LPG है, जो 26-28 मार्च तक भारत पहुंचेगा। इससे पहले भी दो जहाज आ चुके हैं।
- पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहले ही संसद में कहा था कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और क्रूड आयात का 70% अब होर्मुज से अलग रूट्स से हो रहा है।
मतलब साफ- LPG संकट खत्म होने की राह?
हां, राहत की उम्मीद बढ़ गई है। होर्मुज से ज्यादा जहाजों के गुजरने और अतिरिक्त खेपों से कमर्शियल गैस की सप्लाई सुधरने की संभावना है। लेकिन पूर्ण सामान्य स्थिति अभी निर्भर करेगी। आगे की डिप्लोमेसी, ईरान के साथ बातचीत और वैकल्पिक रूट्स (जैसे PNG पर शिफ्ट) पर है। सरकार ने कालाबाजारी पर सख्ती बरती हुई है। छापे, जब्ती और FIR जारी हैं।
क्या करें आम नागरिक?
घरेलू गैस की डिलीवरी सामान्य है। अनावश्यक पैनिक बुकिंग न करें। कमर्शियल यूजर्स (होटल, मेस, टिफिन सर्विस) थोड़ी देर और धैर्य रखें। अतिरिक्त आवंटन और आने वाले जहाजों से सुधार होगा। केवल आधिकारिक स्रोतों (IndianOil, BPCL, PIB, Petroleum Ministry) पर भरोसा करें। अफवाहें न फैलाएं।
सर्वदलीय बैठक में सरकार ने एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि यह संकट भारत की गलती नहीं है, लेकिन हम पूरी तैयारी के साथ निपट रहे हैं। होर्मुज से ज्यादा जहाजों के गुजरने का ऐलान LPG किल्लत को कम करने की दिशा में बड़ा कदम है। स्थिति नियंत्रण में है। घबराहट की कोई जरूरत नहीं। अगर आपके इलाके में अभी भी गैस या ईंधन की समस्या दिख रही है, तो अपने डिस्ट्रीब्यूटर या IndianOil/BPCL हेल्पलाइन से संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications