Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस?
Shaheed Diwas 2026: भारत में हर वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी थी। यह दिन देश के उन वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
इन पर ब्रिटिश अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या का आरोप था। दरअसल, 1928 में लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए इन क्रांतिकारियों ने सॉन्डर्स की हत्या की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और मुकदमा चलाया गया और फिर फांसी की सजा सुना दी। 23 मार्च सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि बलिदान, साहस और देशभक्ति का प्रतीक है।

Shaheed Diwas 2026 Slogan: शहीद दिवस के प्रमुख नारे
- शहीदों का बलिदान, नहीं जाएगा बेकार!
- जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीदों का नाम रहेगा!
- वतन पर जो फिदा होगा, अमर वो नौजवान होगा!
- शहीदों को सलाम, देश का अभिमान!
Shaheed Diwas 2026 vichar: प्रेरणादायक नारे
- देश के लिए जियो, देश के लिए मरो!
- शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले!
- जो देश के काम न आए, वो जीवन किस काम का!
- भारत माता के वीर सपूतों को नमन!
- युवा जागो, देश बचाओ!
Shaheed Diwas 2026 sms: एकता में ही है देश की ताकत
- शहीदों के सपनों का भारत बनाएं!
- देशभक्ति ही सच्ची शक्ति है!
- एकता में ही है देश की ताकत!
Shaheed Diwas 2026 : पीएम मोदी ने क्या कहा?
"असाधारण साहस और अटूट प्रतिबद्धता": शहीद दिवस पर पीएम मोदी ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications