Share Bazar:एग्जिट पोल के बाद शेयर बाजार बम-बम, मोदी के जीत के संकेत मिलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त उछाल
Share Market Update News: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के रुझानों के बाद आज (03 जून) भारतीय शेयर बाजार में बंपर तेजी देखने को मिली है। एग्जिट पोल के पूर्वानुमान के मुताबिक राजनीतिक स्थिरता की उम्मीदों पर भरोसा करते हुए शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में भारी उछाल दर्ज किया है।
30 शेयरों वाले सेंसेक्स में आज सुबह करीब 2,500 अंकों की तेजी आई, जबकि 50 शेयरों वाले निफ्टी में बाजार खुलने के दौरान चार साल में सबसे बड़ी उछाल दर्ज की गई। सुबह 9 बजे स्टॉक मार्केट प्री-ओपन में निफ्टी 1000 अंक की उछाल, जबकि सेंसेक्स में 2621 अंकों की तेजी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- Exit Poll 2024: शेयर मार्केट पर क्या होगा एग्जिट पोल का असर? जानिए पिछले 4 लोकसभा चुनाव में क्या मिले थे संकेत
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अभी ग्रीन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने आज अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ। सेंसेक्स और निफ्टी के सभी शेयर अब ग्रीन निशान पर हैं, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक सबसे आगे हैं।
एग्जिट पोल का असर शेयर मार्केट पर
शेयर मार्केट एक्सपर्ट ने एक जून की शाम एग्जिट पोल आने के बाद इस बात की संभावना जताई थी कि सत्तारुढ़ पार्टी के जीतने के संकेतों की वजह से शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है और ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
शेयर बाजार में प्री-ओपन सेशन में आई इस शानदार तेजी से उम्मीद की जा रही है कि चुनावी नतीजे भी एग्जिट पोल के आंकड़ों से मिलते-जुलते आए तो मार्केट में और उछाल देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- 4 जून नतीजों के दिन शेयर बाजार कितना कराएगा फायदा? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समझाया पूरा गणित
शनिवार (1 जून) को आए 12 एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया कि भाजपा सत्ता में वापस आएगी और सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को 365 सीटें मिलेंगी। देश में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटों की जरूरत होती है।
ये भी पढ़ें- अंबानी-अडानी की पत्नियों को छोड़िए, ये महिला शेयर मार्केट से कर रहीं ताबड़तोड़ कमाई, 224 करोड़ का इनकम
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications