Exit Poll 2024: शेयर मार्केट पर क्या होगा एग्जिट पोल का असर? जानिए पिछले 4 लोकसभा चुनाव में क्या मिले थे संकेत
Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में आज यानी एक जून को आखिरी चरण में वोटिंग हो रही है। वोटिंग के बाद शाम में एग्जिट पोल आ जाएंगे। इन एग्जिट पोल के नतीजों से पता चलेगा कि 4 जून के चुनावी नतीजे किस तरह के देखने को मिल सकते हैं।
नेता से लेकर आम जनता तक शेयर मार्केट को लेकर बातें कर रहे हैं। चुनावी नतीजों पर 4 जून को शेयर मार्केट रिएक्ट तो करेगा ही लेकिन इस बीच एग्जिट पोल का असर 3 जून यानी सोमवार को शेयर बाजार पर देखने को मिलेगा। शनिवार और रविवार को स्टॉक मार्केट बंद रहता है।

अब एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर शेयर मार्केट पर इसका क्या असर होगा ये देखना दिलचस्प होगा। लेकिन आप पिछले चार लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े और शेयर बाजार पर उसके प्रभाव से समझने की कोशिश कर सकते हैं...इस बार मार्केट का ट्रेंड क्या होने वाला है।
इस लेख में हम आपको पिछले चार लोकसभा चुनावों यानी 2004, 2009, 2014 और 2019 में एग्जिट पोल आने पर शेयर मार्केट ने कैसे रिएक्ट किया था? इसकी जानकारी देंगे?
1. लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल 2004, शेयर मार्केट पर असर?
2004 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े पर नजर डाले तो आप पाएंगे कि, एनडीटीवी-एसी नीलसन, आजतक ओआरजी-मार्ग, स्टारन्यूज सी-वोटर ने किसी को एनडीए या यूपीए, किसी को बहुमत नहीं दिए थे।
इन तीनों एजेंसी ने हंग हंग पार्लियामेंट के संदेश दिए थे। लोकसभा चुनाव 2004 का आखिरी चरण 10 मई को हुआ था। उसके बाद जब 11 मई को शेयर मार्केट खुले तो सेंसेक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 10 मई के मुकाबले कम था और 5,325.90 अंकों पर था। निवेशकों को 4.14 फीसदी का नुकसान हुआ था।
2. लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल 2009, शेयर मार्केट पर असर?
लोकसभा चुनाव 2009 में आखिरी चरण के तहत मतदान 13 मई को हुआ था। एग्जिट पोल के आंकड़ों में सीएनएन-आईबीएन -दैनिक भास्कर, स्टार-नीलसन और इंडिया टीवी-सीवोटर ने भी किसी को भी बहुमत का आंकड़ा नहीं दिया था। इसमें भी हंग पार्लियामेंट का डेटा था। इसके बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिला था।
यहां भी हाल 2004 जैसा ही था। 14 मई को सेंसेक्स 11,872.91 अंकों पर आ गया था। जबकि 13 मई 2009 में 12,019.65 अंकों पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।
3. लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल 2014, शेयर मार्केट पर असर?
लोकसभा चुनाव 2014 में आखिरी चरण के तहत मतदान 12 मई को कराए गए थे। एग्जिट पोल के आंकड़ों में सीएनएन-आईबीएन -सीएसडीएस-लोकनीति, इंडिया टुडे-सिसेरो, न्यूज 24-चाणक्य, टाइम्स नाउ-ओआरजी, एबीपी न्यूज-नीलसन, एनडीटीवी-हंसा रिसर्च सबने एनडीए को बहुमत दिया था। सभी एग्जिट पोल ने 272 से लेकर 340 तक एनडीए को सीट दिए थे।
इन एग्जिट पोल के आंकाड़ों का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। 13 मई को सेंसेक्स में 1.36 फीसदी यानी 320.23 अंकों का इजाफा देखा गया था। वहीं निफ्टी 7,014.25 अंकों से 7,108.75 अंकों पर था। कुल मिलाकर शेयर मार्केट में स्थिरता थी।
4. लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल 2019, शेयर मार्केट पर असर?
लोकसभा चुनाव 2019 में आखिरी चरण के तहत मतदान 17 मई को कराए गए थे। एग्जिट पोल के आंकड़ों में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, चाणक्य, सीएनएन-आईबीएन आईपीएसओएस, टाइम्स नाउ-वीएमआर, इंडिया टीवी-सीएनएक्स, एबीपी-सीएसडीसी , इंडिया न्यूज पोलस्ट्रैट ने एनडीए को बंपर बहुमत दिए थे। एग्जिट पोल में बीजेपी को 300 और एनडीए को 350 से ज्यादा सीटे दिए थे।
एग्जिट पोल आने के दो दिन के बाद जब शेयर बाजार जब खुला तो शेयर बाजार में तेजी देखने को मिले थे। 17 मई को सेंसेक्स 37,930.77 पर था, लेकिन जब 20 मई को मार्केट खुला तो सेंसेक्स 3.75 फीसदी यानी 1,421.9 अंकों की बढ़त के साथ आगे था। वहीं निफ्टी में भी तेजी देखी गई थी।
5. लोकसभा चुनाव 2024, शेयर मार्केट पर क्या होगा असर?
अगर पिछले 4 लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल पर नजर डालें तो आपको पता चलेगा कि अगर स्थिर सरकार सत्ता में दोबारा आती है तो शेयर बाजार पर उसका असर सकारात्मक देखने को मिलता है। वहीं अगर एग्जिट पोल के नतीजे सत्तारुढ पार्टी के पक्ष में हो तो बाजार में तेजी देखना संभावित है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications