4 जून नतीजों के दिन शेयर बाजार कितना कराएगा फायदा? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समझाया पूरा गणित
on stock markets: लोकसभा चुनाव-2024 समापन की ओर है। आखिरी यानी सातवां चरण 01 जून को खत्म हो जाएगा। उसके बाद 04 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। इस बार लोकसभा चुनाव परिणाम के साथ-साथ आम जनता का ध्यान उस दिन शेयर मार्केट पर भी रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर प्रशांत किशोर तक ने कहा है कि चुनावी नतीजों के दिन शेयर मार्केट में तेजी देखी जा सकती है। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस पर अपनी राय दी है।

शेयर मार्केट पर क्या बोलीं निर्मला सीतारमण?
निर्मला सीतारमण ने कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के पक्ष में स्पष्ट जनादेश शेयर बाजार के लिए एक अच्छा संदेश होगा।
निर्मला सीतारमण ने कहा, ''सच में, नतीजों के दिन शेयर मार्केट ऊपर जा सकता है। यह स्थिरता का संकेत देगा और इसका मतलब शेयर बाजार के लिए अच्छा संदेश होगा...इसलिए ये सच में ऊपर जा सकता है। उस वक्त आप बजारों में जबरदस्त उछाल देख सकते हैं।''
निर्मला सीतारमण ने निफ्टी 50 और सेंसेक्स के हाल के दिनों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर कहा कि, "निश्चित रूप से, भारतीय शेयर बाजारों में इस वक्त जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ है और वो आपको पिछले छह से आठ महीनों में दिख रहा है। स्टॉक मार्केट के पास यह देखने की अपनी समझ है कि न्यूनतम अनिश्चितताओं के साथ अर्थव्यवस्था को स्थिर और पूर्वानुमानित बनाने के लिए क्या करना होगा। मार्केट भी ये चाहता है कि सरकार स्थिर हो। वे अस्थिर सरकारें नहीं चाहते हैं।''
निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारतीय लोगों ने पिछले दो चुनावों में देखा है कि प्रधानमंत्री मोदी को एकमत बहुमत मिला है...और इसके बाद एक स्थिर सरकार बनी है। जो देश को ट्रैक पर रखती है और सुसंगत ढांचा देती है... ये सारी बातें शेयर बाजार के लिए मायने रखती है।"












Click it and Unblock the Notifications