अंबानी-अडानी की पत्नियों को छोड़िए, ये महिला शेयर मार्केट से कर रहीं ताबड़तोड़ कमाई, 224 करोड़ का इनकम
Rekha Jhunjhunwala: अगर आप भी सोचते हैं कि देश के अमीर शख्स उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की पत्नियां बिजनेस और शेयर मार्केट से मुनाफा कमाने में भी सबसे आगे हैं, तो आपको रेखा झुनझुनवाला को 2024 के तिमाही में हुए डिविडेंड इनकम पर एक नजर मार लेनी चाहिए।
भारत के दिग्गज निवेशक रह चुके राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला को शेयर मार्केट यानी डिविडेंड इनकम में तगड़ा मुनाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो से 224 करोड़ रुपये की डिविडेंड इनकम हुई है।

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2024 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से देखें, तो रेखा झुनझुनवाला को करीब 37831 करोड़ रुपये के पोर्टफोलियो से 224 करोड़ रुपये की डिविडेंड इनकम हुई है।
Rekha Jhunjhunwala News: किस डिविडेंड से हुई कितनी हुई कमाई?
इसमें रेखा झुनझुनवाला को टाइटन कंपनी से 52.23 करोड़ रुपये की डिविडेंड कमाई हुई है। असल में रेखा के पास टाइटन के 4.74 करोड़ रुपये के शेयर हैं। इसके अलावा केनरा बैंक से 42.37 करोड़ रुपये, वैलोर एस्टेट से 27.50 करोड़ रुपये, एनसीसी से 17.24 करोड़ रुपये और टाटा मोटर्स से 12.84 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
- टाइटन: 52.23 करोड़ का डिविडेंड
- केनरा बैंक: 42.37 करोड़ का डिविडेंड
- वैलोर एस्टेट: 27.50 करोड़ का डिविडेंड
- एनसीसी: 17.24 करोड़ का डिविडेंड
- टाटा मोटर्स: 12.84 करोड़ का डिविडेंड

रिपोर्ट के मुताबिक रेखा झुनझुनवाला की कमाई इन डिविडेंड के अलावा एस्कॉर्ट्स कुबोटा, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज, क्रिसिल, फोर्टिस हेल्थकेयर और फेडरल बैंक से भी हुई है। रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल दूसरे स्टॉक्स से वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में तकरीबन 72.49 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

रेखा झुनझुनवाला का लिस्टेड कई बड़ी कंपनियों में हिस्सा
रेखा झुनझुनवाला के पास स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड 26 कंपनियों में हिस्सेदारी है। ये सभी 26 ऐसी कंपनियां हैं, जिसमें 1 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है। ये सभी कंपनियां वित्त वर्ष 2024 के लिए अपने निवेशकों को डिविडेंड देने की घोषणा कर चुकी है।
रेखा झुनझुनवाला का टाइटन कंपनी में 5.4 फीसदी हिस्सा है, जिसकी कीमत 16,215 करोड़ रुपये है। वहीं टाटा मोटर्स में 1.3 फीसदी हिस्सा है, जिसकी कीमत 4,042 करोड़ रुपये है। वहीं मेट्रो ब्रांड्स में 3,059 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है।












Click it and Unblock the Notifications