IPL Auction में पहुंचे शाहरुख के बेटे आर्यन और जूही चावला की बेटी जाह्नवी, तस्वीरें हो रहीं वायरल
चेन्नई। इस वर्ष आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का बिगुल बज चुका है। गुरुवार को आईपीएल-14 के लिए फ्रेंचाइजी टीमों ने खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। नीलामी की प्रक्रिया चेन्नई में दोपहर 3 बजे से शुरू हुई, इस दौरान कार्यक्रम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआई) के को-ओनर और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी नजर आए। आर्यन के अलावा अभिनेत्री जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता ने भी सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।
Recommended Video

आईपीएल-14 के लिए 18 फरवरी को शुरू हुई नीलामी की प्रक्रिया में पहली बार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पहुंचे थे। इस दौरान खिलाड़ियों के लिए बोली लगाते दो स्टार किड्स आर्यन और जाह्नवी को देख ट्विटर पर हंगामा मच गया। इनके साथ केकेआर कैंप के टेबल पर फ्रेंचाइजी टीम के सीईओ वेंकी मैसूर, जे मेहता और सहायक कोच अभिषेक नायर भी मौजूद रहे। हालांकि वहां, शाहरुख या जूही चावला में से कोई भी मौजूद नहीं रहा।
हालांकि आईपीएल-2021 की नीलामी के दौरान पिता शाहरुख खान की गैर-मौजूदगी में आर्यन खान ने उनकी जगह ली, वहीं मम्मी जूही की जगह उनकी बेटी जाह्नवी ने खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। बता दें कि आर्यन खान को इससे पहले तो कई बार आईपीएल मैच के दौरान पिता शाहरुख के साथ स्टैंड में देखा गया लेकिन यह पहली बार है जब उन्हें खिलाड़ियों की नीलामी के लिए केकेआर के टेबल पर बैठे स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर अब जाह्नवी और आर्यन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स ने आर्यन खान के लुक की तारीफ की है। बता दें कि एक्टर शाहरुख खान केकेआर टीम के मालिक हैं जबकि जूही चावला और उनके पति जय मेहता इस टीम के सह-मालिक हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2020: जब जोंटी रोड्स से फैन ने पूछा क्या आपको आईपीएल में सुरेश रैना की याद नहीं आती?












Click it and Unblock the Notifications