IPL 2020: जब जोंटी रोड्स से फैन ने पूछा क्या आपको आईपीएल में सुरेश रैना की याद नहीं आती?

IPL 2020 : When Fan asked Jonty Rhodes, don't you remember Suresh Raina in IPL?

नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अब तक काफी मजेदार और रोमांच से भरा रहा, लेकि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे कामयाब टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस बार के सीजन में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। चेन्‍न्‍ई टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। सीएसके ने अपने शुरुआती तीन में से दो मैच गंवा दिए हैं। पिछले दो मैचों में टीम को अपने धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना की कमी खली है। कुल मिलाकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिये इस सीजन का आगाज ही परेशानियों से भरा रहा है लेकिन आईपीएल की शुरुआत में निजी कारणों से भारत वापस लौटने वाले सुरेश रैना के लिये टीम के रास्ते पूरी तरह से बंद हो गये हैं।

sr

फैन्स को उम्मीद थी कि टीम को लगातार परेशानियों में देखते हुए सुरेश रैना शायद दोबारा वापसी कर सकते हैं लेकिन 13वें सीजन में हिस्सा नहीं लेने वाले सुरेश रैना का नाम अब सीएसके की वेबसाइट से हटा दिया गया है। वहीं सुरेश रैना को लेकर खिलाड़ी जोंटी रोड्स से फैन ने पूछा क्या आपको IPL में सुरैश रैना की याद नहीं आती? तो जानिए जोंटी रोड्स ने क्‍या जवाब दिया ?

जोंटी रोड्स ने फैन को दिया ये जवा‍ब

जोंटी रोड्स ने फैन को दिया ये जवा‍ब

जोंटी रोड्स ने फैन को जवाब दिया कि आईपीए की चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए सुरेश रैना की याद बेशक आती है। उन्‍होंने आगे लिखा मेरी बात को अन्‍यथ न लो और मुझे गलत मत समझो, कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं है, और IPL युवा भारतीय सितारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना जारी रखता है; लेकिन हां, मुझे उसे खेलते हुए देखना याद है।

इस वजह से दुबई से वापस भारत लौट आए थे सुरेश रैना

इस वजह से दुबई से वापस भारत लौट आए थे सुरेश रैना

बता दें सुरेश रैना कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए दुबई से वापस भारत लौट आए थे।टीम के यूएई पहुंचने के बाद 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सुरेश रैना ने निजी कारणों का हवाला देते हुए भारत वापस आने का फैसला किया और फैन्स को चौंका दिया था। सुरेश रैना ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ खतरा मोल नहीं ले सकते। इसके साथ ही रैना की टीम के कप्तान धोनी और मैनेजमेंट के साथ विवाद की खबरें भी सामने आईं थी।

सुरेश रैना के वापसी के रास्ते बंद होना फैन्स के लिये बहुत बड़ा झटका है

सुरेश रैना के वापसी के रास्ते बंद होना फैन्स के लिये बहुत बड़ा झटका है

बता दें जहां पिछले कई सीजन से खिताब का इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेव पंजाब की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है तो वहीं इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमें चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद की टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। सीएसके की टीम टूर्नामेंट अब तक खेले गये 3 में से 2 मैच हार गई है, जिसके बाद से टीम मैनेजमेंट और कप्तान धोनी कैंपेन में आगे खिलाड़ियों को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में रैना की वापसी के रास्ते बंद होना फैन्स के लिये बहुत बड़ा झटका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+