सनसनीखेज खुलासा: चटकारे लेकर चिकन खाती हैं और गालियां भी देती हैं राधे मां
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। धर्म की ताकत से राधे मां ने खुद को एक ऐसी सत्ता में ढाल लिया जिसके सामने हर कोई सजदा करे। लेकिन एक के बाद एक हो रहे खुलासों ने उसी सत्ता को इस तरह झंकझोर कर रख दिया है कि अब शायद ही राधे मां को संभलने का मौका मिले। वीडियो: बॉलीवुड प्रोड्यूसर से थे राधे मां के अवैध प्रेम संबंध, हाथ दबाकर कमरे में ले गईं थीं

खुलासों के इसी क्रम में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप सकते में आ जाएंगे। जी हां खुद को दुर्गा मां का अवतार बताने वाली राधे मां नॉन वेजिटेरियन हैं। वो चिकन खाती हैं। इस बात का दावा वीएचपी नेता सुरिंदर मित्तल ने किया है। एबीपी न्यूज चैनल को सुरिंदर मित्तल ने वो ऑडियो और फोटो दिया है। पढ़ें: सुखविंदर से देवी तक राधे मां की लाइफ हिस्ट्री
सुरिंदर मित्तल का कहना है कि राधे मां को चिकन खाते देखने के बाद ही उन्होंने विरोध शुरू किया था। सुरिंदर मित्तल ने दावा करते हुए राधे मां की फोटो सार्वजनिक की है जिसमें वो चिकन खा रही हैं। फोटो राधे मां के भाई के शादी समारोह की है। सुरिंदर मित्तल ने जो ऑडियो सार्वजनिक किया है उसमें राधे मां को गालियां देते सुना जा सकता है।
इसके अलावा ऑडियो में राधे मां कभी धमकी देते हुए तो कभी फ्लर्ट करते हुए सुनायी दे रही हैं। ग्लती पकड़े जाने पर राधे मां को गिड़गिड़ाते हुए भी ऑडियो में सुना जा सकता है। आपको बताते चलें कि राधे मां पर दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दर्ज हुआ है जिसके संबंध में 14 अगस्त को मुंबई पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications