Radhe Maa's Biography: सुखविंदर से देवी तक राधे मां की लाइफ हिस्ट्री
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। लोगों के दिलों में देवी की तरह बसने वाली, अजीबो-गरीब तरीके से लोगों के कष्ट दूर करने वाली और सुर्ख लाल गुलाब का फूल देकर भक्तों से 'I LOVE YOU FROM THE BOTTOM OF MY HEART' कहने वाली राधे मां पर आरोपों की झड़ी लग गई है। कोई उन्हें धर्म की दुकान चलाने वाली कह रहा है तो कोई उन्हें धर्म के नाम पर अश्लीलता फैलाने वाली। उनके ही एक करीबी परिवार की बहू ने उनपर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

राधे मां की लाइफ हिस्ट्री
पिछले 10 सालों में राधे मां की जितनी शोहरत बढ़ी उतना ही उनका साम्राज्य बढ़ा। मगर ये शोहरत, दौलत, भक्तों की भीड़ हमेशा से नहीं जुड़ी थी। राधे मां की कहानी भारत-पाक सीमा पर बने छोटे से गाव दोरंगला से शुरु होती है। राधे मां का असली नाम सुखविंदर है। राधे मां की शादी 18 साल की उम्र में मुकेरिया के मनमोहन सिंह से हुई थी।
शादी के बाद राधे मां के पति कतर की राजधानी दोहा में नौकरी के लिए चले गए। बदहाली की हालत में सुखविंदर ने लोगों के कपड़े सिलकर गुजारा किया। 21 साल की उम्र में वे महंत रामाधीन परमहंस के शरण में जा पहुंचीं। परमहंस ने सुखविंदर को छह महीने तक दीक्षा दी और इसके साथ ही उन्हें नाम दिया राधे मां।
तंत्र-मंत्र भी जानती हैं राधे मां
राधे मां पर तंत्र-मंत्र और काले जादू के भी आरोप लगते रहे हैं। ताया जाता है कि मुकेरिया में डकोर खालसा के बैरागी संत बीरमदास के संपर्क में आने के बाद उन्होंने तंत्र-मंत्र में अपना ज्ञान बढ़ाया। मुंबई पहुंचने से पहले मुकेरिया में गुरबत के दिन काट रहीं, राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर उर्फ पप्पू लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए तांत्रिक क्रियाएं भी करती थीं। इसी तंत्र-मंत्र और तांत्रिक क्रियाओं ने उन्हें ख्याति दिलाई और मुंबई का रास्ता दिखाया।
नयी नवेली दुल्हन की तरह रहना पसंद करती हैं राधे मां
राधे मां के नाम पर पंजाब, दिल्ली, मुंबर्इ सहित अन्य राज्यों में ट्रस्ट चलते हैं। विदेशों में भी राधे मां के भक्त हैं। अमरीका, कनाडा और जापान में राधे मां के आश्रम हैं। राधे मां लाखों के गहने पहनती है। दुल्हन की तरह सजती हैं और उनके प्रोग्रामों का आयोजन शाही ढंग से होता है। सिर से लेकर पैर तक राधे मां सोने और हीरे से लदी रहती हैं। राधे मां को लाल जोड़े से बेहद लगाव है, वो जब भी दर्शन देने आती हैं वो लाल जोड़े में ही दिखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications