वीडियो: बॉलीवुड प्रोड्यूसर से थे राधे मां के अवैध प्रेम संबंध, हाथ दबाकर कमरे में ले गईं थीं
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भक्तों की गोद बैठकर 'KISS' का आशीर्वाद देने वाली और ब्राइडल मेकअप में स्टेज पर पाखंड का प्रवचन गाने वाली राधे मां एक के बाद एक विवादों में फंसती जा रही हैं। पहले दहेज प्रताड़ना फिर अश्लीलता फैलाने का आरोप। उसके बाद खुदकुशी के लिए उकसाना और फिर देर रात फोन पर रिझाने वाली बातें करने का आरोप राधे मां को कानूनी शिकंजे में जकड़ता जा रहा है। लेकिन इन सबके अलावा एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ है जो राधे मां के समर्थकों को झटका देने के लिए काफी है।
जी हां इस खुलासे से राधे मां के चरित्र पर सवालिया निशान लग रहे हैं। एक जमाने में राधे मां से करीबी संबंध रखने वाले प्रोड्यूसर रंजीत शर्मा ने एबीपी न्यूज (मराठी) पर खास बातचीत में बताया कि उनके और राधे मां में प्रेमी-प्रेमिका जैसे संबंध थे। एबीपी से बातचीत में रंजीत शर्मा ने कहा कि मैं 11वीं की परीक्षा देने के बाद छुट्टियों में अपनी बहन से मिलने मुकेरिया गया था। वहां पंजाब कांग्रेस के मंत्री केवल किशन के पीएस ने राधे मां से मिलवाया। देखें तस्वीरें: शॉर्ट स्कर्ट के बाद अब जींस-टॉप में दिखीं राधे मां
बस उसी के बाद उनके और राधे मां के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। आप सुनकर हैरान हो जाएंगे के उस वक्त रंजीत शर्मा की उम्र 18 साल थी और राधे मां शादी-शुदा और दो बच्चों की मां। रंजीत शर्मा ने बताया कि मैं राधे मां के घर पर देर रात तक बैठा रहता था और वो खुद अपने हाथ से फल और खाना खिलाती थीं। रंजीत ने बताया कि जब इसके बारे में मेरे जीजा जी को पता चला तो उन्होंने मुझे अगली ट्रेन से अजमेर भेज दिया। Radhe Maa's Biography: सुखविंदर से देवी तक राधे मां की लाइफ हिस्ट्री
रंजीत शर्मा ने बताया कि राधे मां के भक्त जो भी फल उन्हें चढ़ाते वो मुझे खिला देती थीं। रंजीत ने कबूल किया कि उनके और राधे मां के बीच प्रेम संबंध थे। चैनल से बातचीत करते हुए रंजीत शर्मा ने बताया कि राधे मां ने ही संबंध के लिए पहल किया था। दो दिन मिलने के बाद राधे मां ने मेरा हाथ दबाया और मुझे अंदर कमरे में ले गईं। आध्यात्मिक गुरू के बारे में जब रंजीत से पूछा गया तो उन्होंने सीधे शब्दों में राधे मां को ढ़ोगी और पाखंडी बता दिया। राधे मां फैलाती हैं अश्लीलता, गोद में बैठ कर करती हैं KISS












Click it and Unblock the Notifications