Seema Haider ने बेटी को दिया जन्म, सामने आई नवजात की पहली तस्वीर! बच्ची को मिलेगी किस देश की नागरिकता?
Seema Haider Daughter Photo: प्यार की खातिर पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह नोएडा के कृष्णा हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। यह उनका पांचवां बच्चा है, लेकिन भारतीय पति सचिन मीणा से ये पहली संतान है। इससे पहले उनके चार बच्चे पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं।
सीमा के इस नए जीवन अध्याय को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं, क्योंकि उनकी भारत आने की यात्रा पहले से ही सुर्खियों में रही है। सीमा हैदर की कहानी पिछले साल चर्चा में आई थी, जब वह पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं। अब सीमा हैदर और सचिन मीणा की नवजात बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है।

दरअसल, सीमा हैदर का उनकी नवजात बच्ची के साथ एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सीमा अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं और बगल में उनकी नन्ही सी बच्ची भी है। सीमा की बेटी के जन्म के मौके पर लोग उन्हें और सचिन को बधाई दे रहे हैं साथ ही नन्ही सी जान को आशीर्वाद भी मिल रहे हैं।
सामने आई Seema Haider की बेटी की पहली तस्वीर, VIDEO देख कहेंगे Aww... कितनी क्यूट!#seemahaider pic.twitter.com/8np47TQwyZ
— Kapil Kumar (@KapilKumar77025) March 18, 2025
सचिन-सीमा की मुलाकात
नोएडा के सचिन मीणा से उनकी मुलाकात ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने नेपाल में मिलने का फैसला किया और वहां एक मंदिर में शादी करने का दावा किया। इसके बाद सीमा भारत आ गईं और तब से यहां रह रही हैं। इस दौरान कानूनी प्रक्रिया, हिरासत और पूछताछ से गुजरने के बाद अब उन्होंने एक नई जिंदगी की शुरुआत की है।
ये भी पढ़ें: Seema Haider: सीमा हैदर ने दिया सचिन के बच्चे को जन्म, जानिए बेटा हुआ या बेटी? भाई ने कही खास बात
सीमा हैदर और उनकी बेटी स्वस्थ
सीमा के वकील एपी सिंह ने बताया कि नॉर्मल डिलीवरी से बेटी का जन्म हुआ। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सचिन मीणा के परिवार ने कहा कि यह उनके लिए एक नया अध्याय है और जल्द ही बच्ची का नामकरण किया जाएगा।
बच्ची को मिलेगी भारतीय नागरिकता
दिल्ली हाईकोर्ट के वकील इरफान फिरदौस ने बताया कि सीमा की बेटी को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। संविधान के अनुसार, भारत में जन्म लेने पर नागरिकता स्वतः मिल जाती है।
सीमा हैदर का भारत आने का सफर
सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई थी। 2019 में गुलाम दुबई चला गया और सीमा पाकिस्तान में रह गईं। इसी साल ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए सीमा की मुलाकात नोएडा के सचिन मीणा से हुई। 10 मार्च 2023 को नेपाल में पहली बार दोनों आमने-सामने मिले और मंदिर में शादी करने का दावा किया। इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गईं। 13 मई को वह नेपाल के रास्ते भारत आईं और नोएडा पहुंच गईं।
पुलिस हिरासत और कानूनी मामला
1 जुलाई 2023 को सचिन-सीमा अपने पहचान पत्र बनवाने के लिए वकील से मिले, जिसने पुलिस को सीमा के पाकिस्तानी होने की सूचना दी। 3 जुलाई को हरियाणा के बल्लभगढ़ से दोनों को हिरासत में लिया गया। 4 जुलाई को सचिन के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 8 जुलाई को तीनों को जमानत मिल गई। इसके बाद एटीएस ने सीमा और सचिन से पूछताछ की। 21 जुलाई को उनकी शादी की तस्वीरें सामने आईं।
पहले पति ने निकाली भड़ास!
ABP की एक रिपोर्ट के अनुसार सीमा हैदर की बेटी के जन्म के बाद उनके पहले पति गुलाम हैदर ने उन्हें भला-बुरा कहा है। रिपोर्ट के अनुसार गुलाम ने कहा,"मुझे सीमा से कोई मतलब नहीं, वो कुछ भी कर रही है, उसका अंजाम वो जल्द देखेगी। सीमा ने शर्म-लिहाज को बिल्कुल किनारे रख दिया है। सीमा ने मेरे चार बच्चों को मुझसे दूर कर दिया। बीवी वो मेरी है और अब बच्चा सचिन का जन्मा। एक तवायफ भी इससे 100 गुना अच्छी है, ये तो उनसे भी गई गुजरी निकली।"
भारतीय नागरिकता की याचिका और फिल्म का ऐलान
21 जुलाई को सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति को दया याचिका दी। 30 जुलाई को सीमा ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई। 2 अगस्त को मेरठ के फिल्म डायरेक्टर अमित जानी ने उन पर फिल्म 'कराची टु नोएडा' बनाने का ऐलान किया, जिसका प्रोमो भी शूट हुआ, लेकिन फिल्म अब तक नहीं बन पाई है।
ये भी पढ़ें: Seema Haider: क्या 7 महीने में ही पैदा हो गया सीमा हैदर-सचिन मीणा का बच्चा? शॉकिंग वीडियो ने मचाया हंगामा












Click it and Unblock the Notifications