Seema Haider: सीमा हैदर ने दिया सचिन के बच्चे को जन्म, जानिए बेटा हुआ या बेटी? भाई ने कही खास बात
Seema Haider: आखिरकार इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन का पहला बच्चा आज अस्तित्व में आ गया है। सीमा ने मंगलवार को सुबह चार बजे बेटी का जन्म दिया है, इस तरह से सीमा को 5वीं बार मातृत्व का सुख मिला है, वो इससे पहले चार बच्चों की मां थीं, जो कि उसे अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं।
आपको बता दें कि सुबह साढ़े चार बजे ग्रेटर नोएडा के कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में सीमा ने बेटी को जन्म दिया।सीमा-सचिन के घर बेटी का जन्म हुआ है, इस बात की जानकारी सीमा को अपनी बहन कहने वाले वकील एपी सिंह ने दी है।

'सीमा और सचिन के घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ' (Seema Haider)
उन्होंने कहा कि 'सीमा और सचिन के घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ, जो कि एक बेहद ही खुशी की बात है, मैं दोनों को दिल से बधाई देता हूं। अभी नामकरण नहीं हुआ है, आपलोग नाम का सजेशन भेज सकते हैं।'
'सीमा की डिलीवरी पूरी तरह से नॉर्मल रही'
उन्होंने कहा कि 'सीमा की डिलीवरी पूरी तरह से नॉर्मल रही और मां-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। एपी सिंह ने साथ ही कहा कि सचिन-सीमा के घर लक्ष्मी का आगमन पूरे मीणा समाज के लिए खुशी का पल है साथ ही ये उन लोगों के लिए भी जश्न मनाने का अवसर हैं, जो कि सीमा-सचिन और सनातन परंपरा से प्रेम करते हैं।'
'चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी सीमा हैदर' (Seema Haider)
गौरतलब है कि साल 2023 में अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी ने दोनों देशों में तहलका मचा दिया था। नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से सीमा को 'पबजी गेम' खेलते वक्त मोहब्बत हुई और इसी इश्क के खातिर उसने बिना किसी की परवाह किए नोएडा आने का फैसला कर लिया।
'प्यार के लिए छोड़ा देश और धर्म' (Seema Haider)
वीजा नहीं मिलने की वजह से वो अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। प्यार के लिए उसने अपना देश, धर्म-परिवार सब छोड़ दिया। वो कहती हैं कि 'वो मर जाएंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएंगी। उनका उनके पति से तलाक हो चुका है।'
मशहूर वकील एपीसिंह ने दी सचिन-सीमा को बधाई
हालांकि सीमा पर पाकिस्तानी जासूस होने के भी आरोप लगे और उनका काफी विरोध भी हुआ लेकिन सचिन-सीमा अपने प्रेम के लिए लड़ते रहे हैं। मालूम हो कि सचिन ने सीमा हैदर को उसके चारों बच्चों के साथ स्वीकार किया है और इन दोनों का केस मशहूर वकील एपीसिंह लड़ रहे हैं, जिन्होंने सीमा को अपनी बहन माना है।
सीमा हैदर को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं लोग
फिलहाल सीमा हैदर के मां बनने की खबर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है। सीमा-सचिन यूट्यूब से कमाई करते हैं और इसलिए सोशल पर बहुत लोकप्रिय हैं। खैर लोग उन्हें दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। पबजी वाली प्रेमकहानी अब मैच्योर हो चुकी है, देखते हैं आने वाले दिनों में ये लवस्टोरी कौन सा मोड़ लेती है?












Click it and Unblock the Notifications