Seema Haider: क्या 7 महीने में ही पैदा हो गया सीमा हैदर-सचिन मीणा का बच्चा? शॉकिंग वीडियो ने मचाया हंगामा

Seema Haider: पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए भारत आईं सीमा हैदर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सीमा ने खुद लोगों को बताया था कि जल्द ही वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपनी गोद भराई की रस्म के बारे में भी जानकारी दी थी।

सीमा हैदर का वीडियो हुआ वायरल
फिलहाल सीमा हैदर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर डांस करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा एक छोटे बच्चे को लेकर खुशी खुशी थिरक रही हैं।

Seema Haider

क्या 7 महीने में ही पैदा हो गया सीमा-सचिन का बच्चा?

इस वीडियो के वायरल होते ही लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या सीमा का बच्चा काफी जल्दी पैदा हो गया है। सीमा हैदर ने 20 जनवरी 2025 के आसपास सोशल मीडिया पर लोगों को बताया था कि वह 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनकी गोद भराई की रस्म होने वाली है। उन्होंने ये भी बताया कि उनके लिए लड़का हो या लड़की सब बराबर हैं।

वायरल वीडियो को देख शॉक्ड हुए लोग

आपको बता दें कि सीमा हैदर के पाकिस्तान में अपने पहले पति से चार बच्चे हैं। भारत आकर सचिन मीणा से शादी करने के बाद ये उनका पहला बच्चा होगा। सीमा ने एक वीडियो में बताया था कि वह और उनका पूरा ससुराल बहुत खुश है कि जल्द ही कोई नन्हा मेहमान उनके घर आने वाला है। ऐसे में इस वायरल वीडियो ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है।

सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी की हो रही है चर्चा

हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि ये सीमा हैदर का बच्चा नहीं है बल्कि ये एक पुराना वीडियो है जिसमें सीमा किसी और के बच्चे को गोद में लेकर डांस कर रही हैं। सीमा की प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच में ही ये पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

बच्चे का क्या नाम रखेंगी सीमा हैदर?

सीमा हैदर ने अपने पुराने वीडियो में कहा था- मेरी गोद भराई भी होने वाली है। हिंदू रीति रिवाज से जो भी रस्में होती है, वह सभी होंगी। हम बहुत ज्यादा खुश हैं। जैसे ही मेरा बेबी होगा तो नाम मेरे भारत के लोग ही रखेंगे। मेरी उनसे यही उम्मीद है कि अगर लड़का हो तो श्रीकृष्ण जी के किसी नाम जैसा और लड़की हो तो कोई भी सुंदर सा नाम बताइयेगा। जो आप लोग बोलेंगे, हम वहीं नाम रखेंगे।

महाकुंभ नहीं जा पाईं सीमा हैदर

सीमा हैदर ने वीडियो में ये भी बताया था कि प्रेग्नेंसी के कारण वह महाकुंभ नहीं जा पा रही हैं और इस बात का उन्हें बहुत अफसोस भी है। उन्होंने महाकुंभ के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सीएम योगी आदित्यानाथ जी को हाथ जोड़कर धन्यवाद भी कहा था और खुद न जा पाने का दुख भी जताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+