Sweety Boora Divorce: बॉक्सर स्वीटी बूरा लेंगी तलाक, एलिमनी में कितने पैसे की डिमांड, कौन हैं पति दीपक हुडडा?
Sweety Boora Deepka hooda Divorce: भारतीय खिलाड़ियों की तलाक की खबरों के बीच एक और पूर्व जोड़ी टूटने वाली है। यह क्रिकेट जगत से नहीं बल्कि कबड्डी और बॉक्सिंग के दुनिया से है। स्वीटी बूरा पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर और दीपक हुड्डा भारतीय कबड्डी खिलाड़ी और पूर्व राष्ट्रीय टीम कप्तान हैं।
हरियाणा के हिसार से स्टार खिलाड़ियों में शुमार स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा के रिश्ते में शादी के महज तीन साल बाद ही अचानक खटास आ गई है। स्वीटी बूरा ने पति दीपक हुड्डा के खिलाफ हिसार में घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना समेत कई संगीन आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है जबकि दीपक हुड्डा ने पत्नी स्वीटी बूरा के खिलाफ रोहतक में शिकायत दी है।

Saweety Boora Divorce News: स्वीटी बूरा बोलीं-मुझे तलाक चाहिए, पैसे नहीं?
स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा के तलाक की असली वजह क्या है? तलाक होने पर स्वीटी बूरा को बतौर एलमिनी कितने रुपए मिलेंगे? ये सवाल अभी अनसुलझे हैं। हालांकि प्रेस कांफ्रेंस में स्वीटी बूरा कहा कि 'मैं यह चाहती हूं कि दीपक हुड्डा, जो मेरे पतिदेव हैं से अलग जल्दी से जल्दी तलाक चाहिए। मुझे उससे एक भी रुपया नहीं चाहिए। मुझे सिर्फ न्याय चाहिए।' स्वीटी बूरा ने यह भी आरोप लगाया कि दीपक को मर्दों में इंटरेस्ट है। यह बात शादी के बाद पता चली।

Saweety boora News in Hindi: स्वीटी बूरा के दीपक हुड्डा पर आरोप
मीडिया से बातचीत में स्वीटी बूरा ने कहा कि उसके पति दीपक हुड्डा उससे छुटकारा चाहिए। अक्सर मारपीट करते थे। गला दबा देते थे। दीपक से तंग आकर सुसाइड तक की कोशिश कर चुकी हूं। बूरा बोलीं-'अगर रोड एक्सीडेंट या अन्य किसी कारण से मेरी मौत हो जाती है तो उसके लिए पति दीपक हुड्डा व हिसार एसपी जिम्मेदार होंगे।'
sweety boora and Deepak Hooda: दीपक हुड्डा के स्वीटी बूरा पर आरोप
स्वीटी बूरा और उनके परिवार पर दीपक हुड्डा ने संपत्ति हड़पने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। वहीं, सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो महिला पुलिस थाने का बताया जा रहा है। 15 मार्च के इस वीडियो में स्वीटी बूरा अपने पति दीपक से मारपीट करते नजर आ रही है।

Who is sweety boora Boxer: स्वीटी बूरा कौन हैं?
स्वीटी बूरा एक जानी-मानी भारतीय मुक्केबाज हैं, जो हरियाणा राज्य के हिसार जिले से आती हैं। उनका जन्म 10 जनवरी 1993 को एक जाट किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता, महेंद्र सिंह, जो स्वयं राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुके थे, ने उन्हें खेलों में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। शुरू में स्वीटी ने कबड्डी खेली और राज्य स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
2009 में, अपने पिता के कहने पर उन्होंने बॉक्सिंग को अपनाया और जल्द ही इस खेल में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी। उनकी मेहनत और संघर्ष ने उन्हें बॉक्सिंग के क्षेत्र में सफलता दिलाई और वह मिडिलवेट और लाइट हैवीवेट वर्ग में भारत की प्रमुख मुक्केबाजों में शामिल हो गईं।
मुझे पैसे नहीं तलाक चाहिए - Sweety Boora Boxer & Deepak Niwas Hooda#SweetyBoora #DeepakHooda #DivorceCase...
Posted by The AirNews on Monday 24 March 2025
स्वीटी बूरा के करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि 2014 में आई, जब उन्होंने AIBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में लाइट हैवीवेट वर्ग में रजत पदक जीता। इसके बाद 2023 में IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मिडिलवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने देश का नाम रोशन किया।
इसके अलावा, स्वीटी ने 7वीं एलीट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी 81 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उनके इन उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा "अर्जुन पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।

दीपक हुड्डा कौन हैं? (Who is Deepka hudda)
दीपक निवास हुड्डा एक प्रमुख भारतीय कबड्डी खिलाड़ी और पूर्व राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं। उनका जन्म 10 जून 1994 को हरियाणा के रोहतक जिले के चमारिया गांव में हुआ था। एक कठिन पारिवारिक परिस्थिति में पले-बढ़े दीपक ने अपने माता-पिता को खोने के बाद पढ़ाई छोड़ दी और परिवार की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन उनका कबड्डी के प्रति प्यार और जुनून कभी कम नहीं हुआ।
दीपक ने 2009 में कबड्डी में अपने करियर की शुरुआत की और अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ जल्दी ही पहचान बना ली। 2016 में, उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों और कबड्डी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीते, जो उनकी कैरियर की बड़ी उपलब्धियां थीं। इसके बाद, उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक और 2019 दक्षिण एशियाई खेलों में एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। इन सफलताओं ने उन्हें भारतीय कबड्डी के सबसे बड़े नामों में से एक बना दिया।
2020 में, दीपक को उनके खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दीपक ने 2022 में प्रसिद्ध भारतीय मुक्केबाज स्वीटी बूरा से शादी की, जिससे उनकी व्यक्तिगत जिंदगी भी चर्चा में आई।

दीपक हुड्डा चुनाव परिणाम
खेल की दुनिया से दीपक हुड्डा ने राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन की। भाजपा की टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में महम सीट से भाग्य आजमाया और हार गए।
महम विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्मीदवार दीपक हुड्डा चौथे स्थान पर रहे। दीपक को 8,929 वोट मिले जबकि 56,865 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस के बलराज डांगी ने 18,060 वोटों से जीत दर्ज की। निर्दलीय बलराज कुंदू को 38,805 व राधा अहलावत को 29,211 वोट मिले थे।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications