Sarla Maheshwari Death : 'गोल्डन एरा का अंत', नहीं रहीं टीवी की संस्कारी एंकर सरला माहेश्वरी, कैसे हुआ निधन?
Sarla Maheshwari Death : डीडी नेशनल की सबसे लोकप्रिय न्यूज रीडर्स में एक रहीं सरला माहेश्वरी अब हमारे बीच नहीं रहीं, उन्होंने आज 71 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। सरला माहेश्वरी के परिवार ने एक पोस्ट के जरिए अंतिम संस्कार की जानकारी दी, सरला माहेश्वरी के निधन की खबर से दर्शकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
सरला की बीमारी के पीछे क्या असली कारण है ये तो अभी तक साफ नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक आज टहलने के दौरान गिरने से उनका निधन हुआ है, कहा जा रहा है कि वो लंबे समय से पार्किंसंस बीमारी से पीड़ित चल रहीं थीं। हालांकि इस बात की पुष्टि वनइंडिया नहीं करता है।

सरला माहेश्वरी का शालीनता भरा अंदाज उन्हें न्यूज एंकरों की लिस्ट में हमेशा अग्रणी रखा, लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा है कि 'आज 'एक गोल्डन एरा' का अंत हो गया।' मालूम हो कि सरला के परिवार में उनके पति पवन माहेश्वरी और उनके बच्चे हैं।
Sarla Maheshwari Death: सरला ने न्यूज को दी सम्मानित पहचान
80 और 90 के दशक में सरला ने उस दौर में समाचार पढ़ने को एक संस्कारी और सम्मानित पहचान दी ये वो वक्त था जब एंकर ही खबर की विश्वसनीयता हुआ करते थे। गौरतलब है कि सरला माहेश्वरी को उनकी शालीनता, माथे पर गोल बिंदी और सलीके से पहनी गई साड़ियों के लिए भी जाना जाता था।
Sarla Maheshwari Death:सादगी का पर्याय थीं सरला माहेश्वरी
उन्होंने 1980 के दशक में दूरदर्शन के साथ अपना सफर शुरू किया। उनका शुद्ध हिंदी उच्चारण और खबरों को बिना किसी नाटकीयता के पेश करने का अंदाज उन्हें अन्य एंकर्स से अलग बनाता था। अपने नाम के अनुरूप वो बेहद ही सरल और सौम्य न्यूज एंकर के रूप में याद की जाती हैं।
Sarla Maheshwari दूरदर्शन की एक 'आइकॉनिक' एंकर
सलमा सुल्तान, मीनू तलवार और गीतांजलि अय्यर जैसे दिग्गजों के साथ सरला माहेश्वरी भी दूरदर्शन की एक 'आइकॉनिक' एंकर बनीं। उस दौर में उन्हें देखने और सुनने के लिए लोग अपना काम छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते थे।
पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
अपनी सौम्य मुस्कान और सधी हुई आवाज़ से करोड़ों भारतीयों के ड्राइंग रूम तक खबरें पहुंचाने वाली मशहूर न्यूज़ एंकर सरला माहेश्वरी उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और उनके दौर के दर्शकों में शोक की लहर है।
Sarla Maheshwari: 'गोल्डन एरा का अंत'
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट करके सरला माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है, उसने लिखा है कि 'सरला की विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगी, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' तो वहीं एक दर्शक ने लिखा कि - 'सरला माहेश्वरी जी का जाना भारतीय टीवी पत्रकारिता के एक गरिमामय अध्याय का अंत है। उनकी आवाज़ में जो शांति और स्पष्टता थी, वह आज के दौर में दुर्लभ है।'
Sarla Maheshwari ने दिल्ली विवि से की थी पढ़ाई
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माहेश्वरी ने 1976 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में PhD करते हुए दूरदर्शन में न्यूज़ अनाउंसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। न्यूज एंकर के रोल के लिए अप्लाई करने के बाद, उन्होंने जल्द ही न्यूज रीडिंग शुरू कर दी और 1984 तक ब्रॉडकास्टर के साथ काम किया।
Sarla Maheshwari ने बीबीसी के लिए भी किया काम
दूरदर्शन छोड़ने के बाद, माहेश्वरी UK चली गईं, जहाँ उन्होंने 1986 तक BBC के साथ न्यूज़रीडर के तौर पर काम किया। वह 1988 में भारत लौटीं और फिर से दूरदर्शन से जुड़ गईं और साल 2005 तक उन्होंने डीडी के साथ काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications