'भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों का भला नहीं बुरा होगा', मोदी सरकार पर भड़के धालीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील की वकालत कर रहे पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस समझौते को देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी धोखधड़ी बताया है, दरअसल इससे उनका भला नहीं बुरा होगा। धालीवाल ने जाखड़ को सीधी चुनौती दी कि वे मीडिया में तारीफों के पुल बांधने की बजाय इस डील का असली ड्राफ्ट सार्वजनिक करें।
बुधवार को 'आप' नेता प्रभवीर बराड़ के साथ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप सरकार ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जबकि मोदी सरकार ने घुटने टेकते हुए अमेरिकी वस्तुओं पर टैक्स 7.7 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है।

उन्होंने सवाल किया कि जब अमेरिकी किसान भारत में बिना किसी टैक्स के माल बेचेगा और हमारे किसान को अमेरिका में 18 प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा, तो यह बराबरी का सौदा कैसे हुआ? यह देश के हित में कैसे है?
धालीवाल ने चेतावनी दी कि इस डील के जरिए अमेरिका की 'लाल ज्वार' भारतीय मंडियों पर कब्जा कर लेगी, जिससे पंजाब, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मक्का, बाजरा और ज्वार उगाने वाले किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीरो टैरिफ के कारण कश्मीर और हिमाचल के सेब, बादाम और अखरोट उत्पादक भी सड़कों पर आ जाएंगे।
सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए धालीवाल ने कहा कि जाखड़ साहब, आप आज उसी तरह इस डील की वकालत कर रहे हैं जैसे कभी बादल परिवार तीन काले कृषि कानूनों की करता था। आज अकाली दल की राजनीतिक हालत सबके सामने है। कहीं मोदी की चाकरी करते-करते आपका हश्र भी अकालियों जैसा न हो जाए। उन्होंने कहा कि जाखड़ पहले कांग्रेस में रहकर गांधी परिवार की चाकरी करते थे और अब मोदी के गुणगान करके देश का हित बेचने पर तुले हुए हैं।
'आप' प्रवक्ता ने कहा कि आज तक इस डील की जानकारी सिर्फ ट्रंप के ट्वीट्स से मिल रही है। प्रधानमंत्री ने न तो संसद में कुछ बताया और न ही देश को भरोसे में लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को अमेरिका के पास गिरवी रख दिया है।
धालीवाल ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ किसानों की नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों की है। उन्होंने एलान किया कि वे जाखड़ के हर झूठ का रोजाना जवाब देंगे और भाजपा के इस किसान विरोधी चेहरे को बेनकाब करते रहेंगे।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications