'कौन हैं उद्धव ठाकरे, इसकी चर्चा तो पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स भी कर रहे हैं', संजय राउत का भाषण हुआ वायरल
शिवसेना (उद्ध बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर कई भाजपा नेताओं ने शेयर किया है। बताया जा रहा है कि ये कथित भाषण का वीडियो नागपुर का है।

Sanjay Raut video viral speech: शिवसेना (उद्ध बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत का एक कथित भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है। संजय राउत इस भाषण वीडियो में दावा करते दिख रहे हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और किंग चार्ल्स उद्धव ठाकरे पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''उद्धव ठाकरे कौन हैं, इसकी चर्चा तो पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स भी चर्चा कर रहे हैं।'' वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय राउत ने कहा कि पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने इस बात पर चर्चा की और उद्धव ठाकरे एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ कैसे अकेले लड़ रहे हैं।
संजय राउत ने आगे कहा, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की जानकारी ली। संजय राउत ने यह भी कहा कि, "उन्होंने यह भी सोचा कि पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे को कभी उनसे कैसे नहीं मिलवाया।" रिपोर्ट के मुताबिक संजय राउत ने कथित तौर पर ये भाषण नागपुर में दिया है।
भाजपा नेता प्रीति गांधी ने किया तंज
भाजपा नेता प्रीति गांधी ने वीडियो शेयर कर ट्वीट किया, ''व्लादिमीर पुतिन, जो बाइडेन और किंग चार्ल्स ने आज सुबह यह पता लगाने के लिए एक कॉन्फ्रेंस किया कि उद्धव ठाकरे कौन हैं?" "यह उद्धव ठाकरे कौन है जो पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों हार मानने से इनकार करता है?" ये तो कपिल शर्मा शो को गंभीर कॉम्पिटिशन देना चाहते हैं।''
शिंदे के बयान पर तंज था संजय राउत का बयान
हालांकि, संजय राउत का ये बयान एकनाथ शिंदे के पहले के बयान पर एक तंज था। एकनाथ शिंदे ने एक बयान में दावा किया था, बिल क्लिंटन एकनाथ शिंदे के बारे में पूछताछ कर रहे थे। नागपुर में एक कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे ने कहा, "बिल क्लिंटन के साथ रहने वाला एक भारतीय कुछ महीने पहले मेरे पास आया था। उसने मुझे बताया कि बिल क्लिंटन ने उससे पूछा कि एकनाथ शिंदे कौन है। बिल क्लिंटन ने उससे पूछा कि एकनाथ शिंदे कितना काम करता है, वो कब खाता और कब सोता है।''
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच चल रही खींचतान के बीच संजय राउत ने 'पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स भी चर्चा कर रहे हैं कि उद्धव ठाकरे कौन हैं' ये बयान एकनाथ शिंदे पर तंज करते हुए दिया। सोशल मीडिया पर कई लोग कॉमिक सेंस की तारीफ कर रहे हैं। उद्धव-आलोचक समित ठक्कर ने एबीपी माझा से वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा,'' राहुल गांधी या संजय राउत किसका कॉमिक सेंस बेहतर है?''












Click it and Unblock the Notifications