'लैंबॉर्गिनी चलाई जाने ओ' गाने पर एक साथ नाचे सांसद संजय राउत और सुप्रिया सुले, Video देख लोग बोले-संजू भाऊ...

'लैंबॉर्गिनी चलाई जाने ओ' गाने पर एक साथ नाचे सांसद संजय राउत और सुप्रिया सुले, Video देख लोग बोले- वाह संजू भाऊ

मुंबई, 29 अक्टूबर: शिवसेना नेता संजय राउत और राकांपा सांसद सुप्रिया सुले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद संजय राउत और सुप्रिया सुले एक समारोह में एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में महाराष्ट्र के दोनों सांसद पार्टी सॉन्ग 'लैंबॉर्गिनी चलाई जाने ओ' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में संजय राउत और सुप्रिया सुले एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर भी नाच रहे हैं। ऐसा बहुत कम ही बार होता है कि दो राजनीतिक नेताओं को इतना खुलकर डांस करते देखा गया हो। हालांकि इससे पहले भी कई मौकों पर संजय राउत को डांस करते देखा गया है।

बेटी की संगीत में सुप्रिया सुले के साथ डांस कर रहे हैं सजंय राउत

बेटी की संगीत में सुप्रिया सुले के साथ डांस कर रहे हैं सजंय राउत

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों नेता संजय राउत की बेटी पूर्वाशी राउत की शादी के संगीत समारोह में डांस कर रहे थे। पूर्वाशी राउत की सोमवार यानी 29 नवंबर को शादी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीत समारोह में कई राजनेताओं ने शिरकत की। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने डांस वीडियो पर लिखा कि ये तो महा विकास अघाड़ी सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए पार्टी का आयोजन किया गया था। बता दें कि रविवार 28 नवंबर को कांग्रेस , रांकपा और शिवसेना कीमहा विकास अघाड़ी सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं।

पत्नी के सामने सुप्रिया सुले के साथ डांस कर रहे संजय राउत

पत्नी के सामने सुप्रिया सुले के साथ डांस कर रहे संजय राउत

संजय राउत के कहने पर सुप्रिया सुले उनके साथ डांस करने को तैयार हुईं। इस मौके पर उनकी पत्नी वर्षा राउत भी वहां मौजूद थीं। वीडियो में सुप्रिया सुले के साथ संजय राउक को डांस करता देख वर्षा राउत खुश हो रही थीं। सुप्रिया सुले ने इंस्टाग्राम पर प्री-वेडिंग सेरेमनी की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह राउत परिवार के साथ पोज देते दिखाई दे रही हैं। सुप्रिया सुले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सदस्य हैं और बारामती से सांसद हैं। वह एनसीपी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की बेटी भी हैं।

वीडियो देख यूजर्स बोले- वाह संजू भाऊ...

वीडियो देख यूजर्स बोले- वाह संजू भाऊ...

संजय राउत और सुप्रिया सुले का यह डांस वीडियो वायरल हो गया है क्योंकि नेटिजन्स दो राजनीतिक नेताओं को पार्टी संगीत पर नाचते हुए देखकर खुश हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया, वाह संजू भाऊ। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, मजा आ गया। वहीं कई लोगों का कहना है कि एक-दूसरे पर आरोप लगाने से इतर नेताओं का ये अंदाज हमें पसंद आया।

जानिए कौन है संजय राउत की बेटी और किससे हो रही है शादी

जानिए कौन है संजय राउत की बेटी और किससे हो रही है शादी

संजय राउत की बेटी पूर्वाशी राउत की शादी सिविल सेवक राजेश नार्वेकर के बेटे मल्हार नार्वेकर से हो रही है, जो वर्तमान में ठाणे कलेक्टर हैं। मल्हार नार्वेकर एक आईटी इंजीनियर हैं और एक व्यवसाय चलाते हैं। वहीं संजय राउत की बेटी पूर्वाशी एक जूलरी डिजाइनर हैं।

संजय राउत की बेटी पूर्वाशी की शादी आज ( 29 नवंबर) मुंबई के एक 5-सितारा लक्जरी होटल रेनेसां में हुई। हाई-प्रोफाइल शादी के रिसेप्शन में महाराष्ट्र के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+