बेबी बंप के साथ मैगजीन के कवर पेज पर नजर आईं सानिया मिर्जा, देखिए पहली तस्वीरें

करीना कपूर खान के बाद अब टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी बेबी बंप के साथ मैगजीन कवर पर दिखाई देंगी। सानिया मिर्जा ने कुछ दिनों पहले ही इस मैगजीन कवर के लिए शूट किया था, जो अब रिलीज कर दी गई है। नीले रंग के गाउन में सानिया इस मैगजीन कवर पर किसी भी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं।

नई दिल्ली। करीना कपूर खान के बाद अब टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी बेबी बंप के साथ मैगजीन कवर पर दिखाई देंगी। सानिया मिर्जा ने कुछ दिनों पहले ही इस मैगजीन कवर के लिए शूट किया था, जो अब रिलीज कर दी गई है। नीले रंग के गाउन में सानिया इस मैगजीन कवर पर किसी भी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं। उनका प्रेगनेंसी ग्लो कवर पर साफ-साफ नजर आ रहा है।

Sania Mirza

सानिया मिर्जा ने प्रेगनेंसी के बाद अपने पहले मैगजीन कवर के लिए शूट किया है। वो जेएफडब्लू - जस्ट फॉर वुमेन के जुलाई एडिशन में दिखाई देंगी। मैगजीन ने इस एडिशन से सानिया की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। नीले रंग के गाउन में सानिया मिर्जा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जहां कवर पेज के लिए सानिया ने नीले रंग का गाउन चुना, वहीं अंदर की तस्वीरों में वो सफेद रंग के लिबास में नजर आईं।

सानिया इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं। प्रेगनेंसी की खबर के बाद से ही सानिया को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। अप्रैल में बड़े ही रोचक अंदाज में सानिया ने इसकी घोषणा की थी।

खबरों की मानें तो सानिया और शोएब बेटी चाहते हैं। सानिया ने गोवा फेस्ट 2018 में एक कार्यक्रम में कहा था कि मैंने और मेरे पति ने अपने बच्चे को लेकर बात की है और हमने तय किया है कि जब भी हमारा बच्चा होगा तो उसका सरनेम मिर्जा मलिक होगा। सानिया ने कहा था कि वो एक बेटी चाहती हैं और शोएब भी बेटी ही चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: कैंसर के इलाज के लिए सोनाली बेंद्रे को कटवाने पड़े बाल, वीडियो में दिखीं भावुक

सानिया मिर्जा ने 2010 में पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। दोनों विदेश में मिले थे, जब शोएब पाक टीम के साथ आए थे और सानिया टेनिस खेलने गई थीं। इसके बाद मुलाकातें बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया। सानिया और शोएब की ये पहली संतान होगी।

ये भी पढ़ें: तापसी पन्नू बोलीं, 'मुसलमानों को निशाना बनते देख होता है दुख'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+