Twisha Sharma Death CCTV: छत की ओर क्यों भागी ट्विशा? सीढ़ियों पर क्या कर रहा था पति? मौत पर बड़ा खुलासा

Twisha Sharma Death CCTV: भोपाल के शांत कटारा हिल्स इलाके में 12 मई 2026 की सुबह एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। 33 वर्षीय पूर्व मिस पुणे और MBA ट्विशा शर्मा का शव फंदे से लटका मिला। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पूरी कहानी को संदिग्ध बना दिया है।

ट्विशा छत की ओर क्यों भागीं? पति समर्थ सिंह सीढ़ियों पर क्या कर रहा था? और एक घंटे के अंदर क्या बदला कि शव नीचे लाया जा रहा था? ये सवाल अब सिर्फ परिवार नहीं, बल्कि पूरे देश को परेशान कर रहे हैं...

Twisha Sharma death case

Twisha Sharma Death Case CCTV Footage: दो CCTV फुटेज का चौंकाने वाला खुलासा

  • पहला वीडियो (10 मई सुबह 7:20 बजे): ट्विशा शर्मा स्पष्ट रूप से घर की छत की ओर सीढ़ियां चढ़ती नजर आ रही हैं। उनके कदमों में तेजी और बेचैनी दिख रही है।
  • दूसरा वीडियो (10 मई सुबह 8:17 बजे): करीब 57 मिनट बाद पति समर्थ सिंह को फुटेज में ट्विशा को CPR देते हुए भी देखा जा सकता है। इसके बाद, समर्थ, एक पडोसी और एक हाउस हेल्प की मदद से ट्विशा को सीढ़ियों से नीचे ले जा रहे हैं। पडोसी ने ट्विशा की टांगे पकडी और सिर समर्थ ने।

ट्विशा के परिवार का आरोप है कि वीडियो की तारीख गलत है। उनके मुताबिक, ये फुटेज 10 मई के नहीं, बल्कि 12 मई के हैं - यानी घटना वाले दिन के। परिवार का कहना है कि समय और तारीख में छेड़छाड़ हुई हो सकती है। ये फुटेज परिवार की दलील को मजबूती दे रहे हैं कि यह साधारण आत्महत्या नहीं थी। अगर ट्विशा ने खुद फांसी लगाई, तो छत पर क्या हुआ? पति और अन्य लोग वहां कैसे पहुंचे? और CPR का प्रयास क्यों किया गया?

शादी के सिर्फ 5 महीने बाद मौत

ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं। डेटिंग ऐप पर मिले भोपाल के वकील समर्थ सिंह से दिसंबर 2025 में उनकी शादी हुई। शादी की शुरुआत खुशगवार बताई जाती थी, लेकिन कुछ महीनों में ही रिश्ते में दरारें दिखने लगीं। ट्विशा की मां और दोस्तों के साथ लीक हुई व्हाट्सएप चैट्स अब मुख्य सबूत बन गई हैं। मौत से कुछ दिन पहले ट्विशा ने लिखा था:

'मैं फंस गई हूं...'
'मुझे बहुत घुटन हो रही है मां, मुझे यहां से ले जाओ।'
'मेरी जिंदगी नर्क बन गई है।'
'ये लोग बहुत क्रूर हैं... समर्थ मुझसे ठीक से बात भी नहीं करता।'

एक चैट में ट्विशा ने गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर भी शक का जिक्र किया था। परिवार का आरोप है कि गर्भपात का दबाव बनाया गया, दहेज की मांग की गई और लगातार मानसिक प्रताड़ना दी गई।

दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप

ट्विशा के परिवार के आरोप हैं कि दहेज उत्पीड़न और मानसिक शोषण किया गया। शरीर पर चोट के निशान (पोस्टमार्टम में मृत्यु-पूर्व अनेक चोटें का जिक्र)। सास (रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह) और पति द्वारा प्रताड़ना। जांच में गड़बड़ी, इसलिए दिल्ली AIIMS में दूसरा पोस्टमार्टम चाहिए।

ससुराल पक्ष का दावा है कि ट्विशा नशीली दवाओं की आदी थीं और मानसिक इलाज करवा रही थीं। मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन बढ़ गया था। गर्भावस्था के दौरान व्यवहार बदला और उन्होंने खुद MTP गोलियां लीं। समर्थ और ट्विशा एक-दूसरे को पसंद करते थे, परिवार ने विरोध के बावजूद शादी मंजूर की।

गिरिबाला सिंह ने सार्वजनिक रूप से कहा, 'यह हमारे लिए भी सदमा है। ट्विशा ग्लैमर दुनिया से आई थीं, उनके साथ समायोजन की समस्या हो सकती है।'

जांच की स्थिति: पति फरार, SIT सक्रिय

  • पति समर्थ सिंह फरार हैं। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी।
  • 10,000 रुपये का इनाम घोषित, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू।
  • सास गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।
  • SIT (Special Investigation Team) जांच कर रही है। एसीपी रजनीश कश्यप कौल के नेतृत्व में 6 टीमें लगी हुई हैं।
  • प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने से मौत की बात सामने आई। लेकिन मृतका परिवार का कहना है कि रस्सी और अन्य सबूत सही तरीके से संभालें नहीं गए।

ट्विशा का शव भोपाल AIIMS मॉर्चरी में 7 दिन से रखा है। परिवार का आरोप है कि शव गलने लगा है, लेकिन कोर्ट के बिना दूसरा पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा। अब इंतजार है SIT रिपोर्ट, दूसरी पोस्टमार्टम और कोर्ट के फैसले का। लेकिन ट्विशा की वो चैट हमेशा गूंजती रहेगी - 'मां... मुझे यहां से ले जाओ।'

Twisha Sharma Last Massage: 'मुझे घुटन हो रही, बचा लो मां, पापा से नाक रगड़वाना चाहते हैं', मां से आखिरी चैट
Twisha Sharma Last Massage: 'मुझे घुटन हो रही, बचा लो मां, पापा से नाक रगड़वाना चाहते हैं', मां से आखिरी चैट

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+