VIDEO: कैंसर के इलाज के लिए सोनाली बेंद्रे को कटवाने पड़े बाल, वीडियो में दिखीं भावुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपनी बीमारी का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था। अब एक बार फिर सोनाली ने अपने हालात से फैंस को रूबरू कराया है।

Sonali Bendre

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपनी बीमारी का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था। अब एक बार फिर सोनाली ने अपने हालात से फैंस को रूबरू कराया है। सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ मैसेज शेयर किया है। वीडियो सोनाली के बाल कटने का है, जो इलाज की प्रक्रिया के दौरान उन्हें कटवाने पड़े। इस वीडियो के साथ सोनाली ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जो इस मुश्किल घड़ी में उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।

इलाज के कारण सोनाली ने कटवाए बाल

इलाज के कारण सोनाली ने कटवाए बाल

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हाईग्रेड मेटास्टैटिक कैंसर से जूझ रही हैं। उनका फिलहाल न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है। इलाज की प्रक्रिया के दौरान सोनाली ने पहली बार फैंस के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। इलाज के कारण सोनाली को अपने बाल कटवाने पड़े हैं और इसी का वीडियो उन्होंने शेयर किया है। बाल कटने से सोनाली काफी भावुक हो गईं। इस दौरान उनके पति गोल्डी बहल भी उनके साथ थे।

लोगों को कहा 'शुक्रिया'

इसके साथ ही सोनाली ने एक मैसेज भी शेयर किया है। सोनाली ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा लेखक इसाबेल अलेंडे के शब्दों में, 'हमें तब तक पता नहीं चलता कि हम कितने मजबूत हैं जब तक हम वो छिपी ताकत बाहर लाने के लिए मजबूर नहीं किए जाते।' पिछले कुछ दिनों में मुझे जो प्यार मिला है, मैं उसके लिए आभारी हूं। मैं उन सभी के लिए आभारी हूं जिन्होंने अपनी कहानियां मुझसे शेयर कीं। आप सभी की कहानियों ने मुझे शक्ति दी है और ये बताया है कि मैं अकेली नहीं हूं।'

पति गोल्डी बहल हैं साथ

पति गोल्डी बहल हैं साथ

सोनाली ने आगे लिखा, 'हर दिन अलग चुनौतियों के साथ आता है। मैं एक-एक कर इससे निपट रही हूं। मैं पॉजिटिव आउटलुक रखने की कोशिश कर रही हूं। ये मेरा तरीका है डील करने का। अपनी कहानी शेयर करना भी इसी का हिस्सा है।' सोनाली ने 4 जुलाई को अपनी बीमारी की खबर से सभी को चौंका दिया था। सोनाली ने बताया था कि उन्हें हाईग्रेड मेटास्टैटिक कैंसर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+