तापसी पन्नू बोलीं, 'मुसलमानों को निशाना बनते देख होता है दुख'
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा कि देश में किसी एक खास समुदाय को निशाना बनते देखना निराशजनक है। तापसी ने ये बयान देश में मुस्लिम समुदाय के लिए दिया। उन्होंने कहा, 'ये देखना निराशजनक है क्योंकि मेरी जिंदगी ही मुस्लिमों से चलती है।'

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा कि देश में किसी एक खास समुदाय को निशाना बनते देखना निराशजनक है। तापसी ने ये बयान देश में मुस्लिम समुदाय के लिए दिया। उन्होंने कहा, 'ये देखना निराशजनक है क्योंकि मेरी जिंदगी ही मुस्लिमों से चलती है।' तापसी ने ये बातें अपनी आने वाली फिल्म 'मुल्क' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहीं। ये फिल्म एक मुस्लिम परिवार की कहानी है जिसे पुलिस एक आतंकवादी साजिश के आरोप में पकड़ती है। पुलिस ने इस वकील का रोल अदा किया है जो इस परिवार को निर्दोष साबित करने की लड़ाई लड़ती है।

'मुसलमान ही चलाते हैं मेरी जिंदगी'
'पिंक' और 'नाम शबाना' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा कि वो देश में किसी एक खास समुदाय को निशाना बनते देखने से काफी दुखी हैं। तापसी ने कहा, 'यह निराशजनक है कि एक विशेष धर्म को इस तरह निशाना बनाया जाता है। यह देखना परेशान करने वाला है क्योंकि मेरा जीवन मुसलमानों द्वारा चलाया जाता है। मेरा मैनेजर, मेरा ड्राइवर, मेरी हाउसमेड सभी मुस्लिम हैं और वो मेरे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा हैं।' तापसी ने बताया कि यही कारण था कि उन्होंने 'मुल्क' फिल्म करने का फैसला लिया।

'मैं इसके खिलाफ आवाज उठाने को तैयार'
तापसी ने कहा कि अगर किसी को ये मुद्दा उठाने के लिए खड़ा होना पड़ेगा तो वो इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। 'अगर किसी को इसके लिए आवाज उठानी होगी, तौ मैं वो शख्स बनूंगी। ये फिल्म कर के मैं उस परेशानी को बाहर निकाल पाई।' तापसी ने कहा कि, 'ये सरकार का मामला नहीं है, ये हमारा है। इस फिल्म से हमने यही बताने की कोशिश की है है। फिल्म में कहे सभी डायलॉग्स मैंने अपने दिल से बोले हैं।'

तापसी की झोली में हैं ढेरों फिल्में
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुल्क' 3 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसमें तापसी के अलावा ऋषि कपूर, आशुतोष राणा, प्रतीक बब्बर, नीना गुप्ता और रजत कपूर मुख्य भूमिका में हैं। तापसी की इस साल 'मुल्क' के अलावा 'सूरमा', 'तड़का' और 'मनमर्जियां' रिलीज होने जा रही हैं। वहीं वो अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बदला में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी जिसका निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं।
-
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications