Aaj Ka Match Kaun Jeeta 18 May: CSK vs SRH, चेन्नई-हैदराबाद मैच में किसने मारी बाजी? प्लेऑफ में किसकी एंट्री!
Aaj Ka Match Kaun Jeeta 18 May: चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का किला ढह गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने कांटे के मुकाबले में मेजबान चेन्नई को 5 विकेट से शिकस्त देकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुजरात टाइटंस के बाद हैदराबाद टूर्नामेंट की अगली टीम बनी है जिसने अंतिम चार का टिकट कटाया है।
हैदराबाद की इस ऐतिहासिक जीत के महानायक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन रहे, जिन्होंने दबाव के क्षणों में सूझबूझ और आक्रामकता का बेजोड़ नमूना पेश करते हुए 70 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। हालांकि, वे अर्धशतक के बाद आउट हो गए, लेकिन तब तक वे हैदराबाद को जीत की दहलीज पर खड़ा कर चुके थे।
दमदार शुरुआत के बाद आउट हुए संजू (Aaj Ka Match Kaun Jeeta 18 May)
पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत आक्रामक रही। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 13 गेंदों पर 27 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन वे कप्तान पैट कमिंस का पहला शिकार बने। इसके बाद उर्विल पटेल भी 8 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 13 रन बनाकर चलते बने। मध्यक्रम में कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों पर 32 रनों का उपयोगी योगदान दिया, जिन्हें कमिंस ने नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच कराया।

डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली कमाल की पारी
चेन्नई को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 21 गेंदों पर केवल 15 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला और टीम के लिए सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। ब्रेविस को ईशान मलिंगा ने बोल्ड कर चेन्नई को पांचवां झटका दिया। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि साकिब हुसैन को 2 सफलताएं मिलीं। प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा ने 1-1 विकेट लिया।
हैदराबाद की शुरुआत रही खराब
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम के इन-फॉर्म खतरनाक ओपनर ट्रेविस हेड को चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने सस्ते में पवेलियन भेज दिया। हेड केवल 6 रन ही बना सके। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन वे भी 21 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अकील हुसैन ने स्पेंसर जॉनसन के हाथों कैच कराया। इन दो बड़े झटकों के बाद हैदराबाद की पारी दबाव में आ गई।















Click it and Unblock the Notifications