इस राज्य में महंगी हुई शराब, नया टैक्स सिस्टम लागू, फेवरेट ब्रांड के दाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

Karnataka New Liquor Prices: कर्नाटक सरकार ने शराब पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) के लिए एक नया सिस्टम लागू किया है, जिसे 'अल्कोहल-इन-बेवरेज (AIB)' मॉडल कहा जा रहा है। इस बदलाव के बाद राज्य में शराब की खुदरा कीमतों (MRP) में बड़ा संशोधन देखने को मिल रहा है। नई व्यवस्था के तहत व्हिस्की, रम, वोदका, जिन और ब्रांडी जैसे सभी प्रमुख ब्रांडों के दामों में अलग-अलग स्लैब के अनुसार बदलाव किया गया है।

सरकार के अनुसार AIB-आधारित नई एक्साइज व्यवस्था पूरे राज्य में लागू हो चुकी है। इसका सीधा असर अब शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में दिखेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे लोगों की खरीदारी के पैटर्न और शराब की खपत पर भी असर पड़ सकता है।

Karnataka Liquor Prices Hiked

नई एक्साइज व्यवस्था क्‍या है?

कर्नाटक आबकारी विभाग ने पूरी शराब मार्केट को 7 स्लैब में बांटा है। इसमें सस्ती (एंट्री-लेवल) से लेकर प्रीमियम ब्रांड तक शामिल हैं। इस नई टैक्सिंग सिस्टम का असर 90 ml, 180 ml और 750 ml सभी तरह के पैक साइज पर पड़ा है।

सस्ती शराब (इकोनॉमी सेगमेंट) में बदलाव

स्लैब-1 के तहत सबसे सस्ते ब्रांडों के दाम भी बदले गए हैं।

  • 750 ml लेगेसी स्पेशल XXX: ₹370
  • कार्निवल XXX / ब्लैक बेल्ट व्हिस्की: ₹385
  • डीके डबल किक / बैंगलोर व्हिस्की-रम: ₹395
  • ग्रीन चैंपियन / रॉयल गोल्ड कप: ₹420

छोटे पैक में भी बढ़ोतरी हुई है, जहां 90 ml ₹45-₹55 और 180 ml ₹90-₹105 के बीच मिलेंगे।

मिड-रेंज ब्रांड्स की नई कीमतें

स्लैब-2 में मिड-रेंज ब्रांडों के दाम ₹425 से ₹485 तक तय किए गए हैं।

कैप्टन मार्टिन्स / वेलिंगटन / कार्निवल जिन: ₹425
अमृत XXX रम / राजा व्हिस्की: ₹445
हेवर्ड्स चियर्स: ₹455
ओरिजिनल चॉइस डीलक्स: ₹485

लोकप्रिय ब्रांड्स में भी बढ़ोतरी

स्लैब-3 और 4 में कई बड़े ब्रांडों के दाम बढ़े हैं।

  • ओल्ड टैवर्न / बैगपाइपर XXX रम: ₹560
  • 8PM ब्लू स्कॉच: ₹595
  • बैगपाइपर डीलक्स: ₹645

इन बदलावों का असर बड़े पैमाने पर बिक्री वाले ब्रांड्स पर भी पड़ा है।

हाई-सेगमेंट ब्रांड्स हुए महंगे

प्रीमियम कैटेगरी में भी कीमतें काफी ऊपर गई हैं।

  • ऑफिसर चॉइस गोल्ड: ₹680
  • ऑफिसर चॉइस स्पेशल: ₹730
  • ओल्ड मोंक / DSP ब्लैक: ₹850
  • डायरेक्टर स्पेशल: ₹840
  • इंपीरियल ब्लू / टीआई ब्रांडी: ₹885
  • प्रीमियम व्हिस्की और वोदका में सबसे ज्यादा असर

सबसे ऊंचे स्लैब में कई बड़े ब्रांड

अब ₹1100 से ऊपर पहुंच गए हैं

रॉयल स्टैग / रॉयल चैलेंज: ₹1145
मैजिक मोमेंट्स वोदका: ₹1260
ब्लेंडर्स प्राइड / सिग्नेचर: ₹1330
स्मर्नॉफ वोदका: ₹1365
अमृत टू इंडीज रम: ₹1400

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+