'हमारी सरकार बनी खुश हूं, राहुल गांधी LoP बने, इसकी डबल खुशी है', संबित पात्रा के बयान पर क्यों मचा बवाल
Sambit Patra on Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पुरी से लोकसभा सांसद संबित पात्रा का संसद में दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संबित पात्रा ने संसद में कहा है कि, हमारी खुशी डबल हो गई है क्योंकि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LOP) बने हैं।
संबित पात्रा के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है। संबित पात्रा ने कहा है कि, ''तीसरी बार मोदी सरकार बनने से चारों ओर खुशी है। हमें तो डबल खुशी है, पहला की हमने सरकार बनाया है, और दूसरा कि राहुल गांधी जी LoP बनें हैं।''

ये भी पढ़ें- 'खुद को हिंदू कहने वाले हिंसा करते हैं', राहुल गांधी के बयान पर भड़के PM मोदी, शाह, कहा- 'हिंदू समाज को...'
संबित पात्रा बोले-जब सब खुश हैं फिर खतरे में कौन है? भयभीत कौन है?
संबित पात्रा ने कहा,
''तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनी और हर जगह खुशी का माहौल है। हम भी खुश हैं क्योंकि हमारी सरकार तीसरी बार बहुमत के साथ बनी है। देश की जनता भी खुश है कि मोदी जी की सरकार बनी है। और विडंबना देखिए, जिनको हम सोच रहे थे कि दुखी होंगे, कि हमारी सरकार बनी है और उनकी सरकार नहीं बनी है, वो भी खुश हैं। तो मुझे तो समझ में नहीं आ रहा है कि चारों ओर खुशी का वातावरण है, हम खुश, देश खुश, वो भी खुश...तो फिर खतरे में कौन है? और भयभीत कौन है?''
ये भी पढ़ें- 'राहुल गांधी ने जो किया, ये कतई कोई शिवभक्त बर्दाश्त नहीं करेगा', क्यों कांग्रेस नेता पर भड़के चिराग पासवान
संबित पात्रा बोले- 'राहुल गांधी LOP बनने से डबल खुशी हुई है'
संबित पात्रा ने आगे कहा,
''किसी को भयभीत नहीं होना चाहिए बंधु...क्योंकि आप तो खुश हैं और खुशी जाहिर कर रहे हैं और डबल खुशी तो हमारे पास है। हमारे पास खुशी इस बात की भी है कि हमने सरकार बनाई है, और खुशी इस बात की भी है, LOP राहुल जी हैं। डबल खुशी है। एक राहुल जी नहीं बने हैं, दो-दो राहुल गांधी बने हैं, राहुल जी ने कहा, आज मैं एक नहीं हूं, मैं दो हूं....जब एक राहुल से इतने बड़े एस्टेट की प्राप्ती हुई थी, तो सोचिए दो-दो राहुल इस देश को कितना लाभ होगा और हमारे जो विपक्ष के साथी हैं, उन्हें भी दो राहुल से बहुत लाभ होगा।''
ये भी पढ़ें- Video: 'राहुल गांधी एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, राजा बेटा दुखी हैं', कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद को जमकर सुनाया
'मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं और मैं हिंसक नहीं हूं'
संबित पात्रा ने कहा, ''मैं शिव जी से प्रार्थना करता हूं कि अगर राहुल गांधी जी फिर एक बार विपक्ष में आकर प्रसन्न हैं तो उनकी यह प्रसन्नता अनंतकाल तक बनीं रहे।''
संबित पात्रा ने राहुल गांधी के 'हिंदू हिंसा-नफरत करते हैं' वाले बयान पर भी पलटवार किया है। संबित पात्रा ने कहा,
''मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं और मैं हिंसक नहीं हूं। हिंदूओं को लेकर जो राहुल गांधी जी ने कहा, उससे मुझे बहुत तकलीफ हुई है। मैं उनसे भी गुजारिश करता हूं कि वो शाब्दिक हिंसा ना करें। हिंदुओं ने कभी हिंसा नहीं की है। हमने हमेशा विश्व के कल्याण की सोच रखी है।''












Click it and Unblock the Notifications