'खुद को हिंदू कहने वाले हिंसा करते हैं', राहुल गांधी के बयान पर भड़के PM मोदी, शाह, कहा- 'हिंदू समाज को...'
PM Narendra Modi Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार (1 जुलाई) को लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर गंभीर आपत्ति जताई। विपक्षी नेता द्वारा हिंदू हिंसा की निंदा करने वाली टिप्पणी से संसद में भारी हंगामा हुआ।
अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा, "हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और भय को खत्म करने की बात कही है। लेकिन जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे केवल हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं। आप हिंदू नहीं हैं।"

ये भी पढ़ें- 'BJP, RSS हिंदू समुदाय नहीं', लोकसभा में राहुल गांधी Vs प्रधानमंत्री
राहुल गांधी ने कहा- जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटा हिंसा, हिंसा, हिंसा...'
राहुल गांधी ने कहा,
''जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटा हिंसा, हिंसा, हिंसा, नफरत, नफरत, नफरत, असत्य, असत्य, असत्य, आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है, सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए। सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। सत्य से नहीं डरना चाहिए। अहिंसा, हमारा प्रतीक है।''
PM मोदी बोले- 'पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गलत'
कांग्रेस नेता की टिप्पणी के जवाब में पीएम मोदी ने हिंदू समुदाय पर टिप्पणी पर आपत्ति जताई और कहा, "पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है।" नाराज पीएम मोदी ने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि उनके बयान से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची है।
राहुल गांधी बोले- 'मोदी, RSS, BJP संपूर्ण हिंदू समुदाय नहीं हैं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान का पलटवार किया तो, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा, ''मोदी, भाजपा, आरएसएस संपूर्ण हिंदू समुदाय नहीं हैं।"
अपना हमला जारी रखते हुए राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि सभी धर्म साहस की बात करते हैं। उन्होने निर्भयता के महत्व को रेखांकित करने के लिए इस्लाम, ईसाई, बौद्ध, जैन और सिख धर्म का उदाहरण दिया।
ये भी पढ़ें- 'पीएम मोदी सिर्फ अपने 'मन की बात' करते हैं', धनखड़ के बयान पर भड़के खड़गे, संघ के लोगों का नाम गिना कर क्या कहा?
राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी किया पलटवार
राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी पलटवार किया है। पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि करोड़ों लोग हिंदू होने पर गर्व करते हैं।
अमित शाह ने कहा,
"क्या राहुल गांधी को लगता है कि वे सभी हिंसक हैं? राहुल गांधी को सभी हिंदुओं को हिंसक बताने वाली अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। विपक्ष के नेता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वो हिंसा की बात करते हैं और हिंसा करते हैं। शायद वे नहीं जानते कि इस देश में करोड़ों लोग गर्व से खुद को हिंदू कहते हैं... हिंसा को किसी भी धर्म से जोड़ना गलत है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए..."
राहुल गांधी ने कहा- PM मोदी के आदेश पर मुझपर हमला किया गया
राहुल गांधी ने भाजपा पर संविधान और भारत के मूल विचार पर व्यवस्थित हमले करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों ने सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा प्रस्तावित विचारों का विरोध किया है। राहुल गांधी ने कहा, "मुझ पर प्रधानमंत्री मोदी के आदेश पर हमला किया गया। मेरे खिलाफ 20 से अधिक मामले थे, मेरा घर छीन लिया गया, ईडी ने मुझसे 55 घंटे तक पूछताछ की।"












Click it and Unblock the Notifications