Video: 'राहुल गांधी एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, राजा बेटा दुखी हैं', कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद को जमकर सुनाया

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी की लोकसभा में भाषण के दौरान 'हिंदू हिंसा' वाली टिप्पणी भाजपा को रास नहीं आई। भाजपा सांसदों ने जहां उनकी टिप्पणी को हिंदुओं का अपमान बताया है।

अब एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को "स्टैंडअप कॉमेडी एक्ट" कहा है। कंगना रनौत ने कहा है कि राहुल गांधी को इसलिए मैं राजा बेटा बोलती हूं...उनको शिकायत है कि पीएम नरेंद्र मोदी संसद में आते वक्त उनको हाय-हैलो क्यों नहीं करते हैं।

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi

कंगना रनौत ने कहा- राहुल गांधी एक स्टैंड अप कॉमेडियन हैं

कंगना रनौत ने कहा,

''देखिए, मैंने बहुत पहले कहा है कि राहुल गांधी एक स्टैंड अप कॉमेडियन हैं...क्योंकि उन्होंने जितने भी हमारे देवी-देवता हैं, जितने भी भगवान हैं, सबको कांग्रेस का ब्रांड एंबेसडर बना दिया। उन्होंने कहा कि जो आशीर्वाद वाला हाथ उन्होंने उठाया है, वो ऐसा लग रहा है मानों कांग्रेस वाला हाथ है। ये उनका बयान है...ये उनका भाषण है। खैर, हम लोग तो वहां बैठकर हंस ही रहे थे।''

कंगना रनौत ने कहा कि, ''राहुल गांधी का ये गिला-शिकवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से है कि, वो जब संसद में आते हैं, तो उनसे हाय-हैलो नहीं करते हैं। ये उनका गिला शिवका था। तो आप समझ सकते हैं कि ये किस तरह का कॉमेडी एक्ट था। राजा बेटा इस बात से दुखी हैं कि उनको ये सम्मान नहीं मिलता है।'' कंगना रनौत ने कहा, 'कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को संसद में दिए गए अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए..।'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उनका बयान बचकाने से उभर नहीं पाया है...हिंदू भारत का मूल समाज है। भारत की आत्मा है। हिंदू जाति या सांप्रदाय सूचक शब्द नहीं है। मत और पंथ से अलग भारत की मूल आत्मा है। राहुल गांधी के इस बयान ने हिंदुओं पर टिप्पणी की हैं वो सत्य से परे, भारत की मूल आत्मा को लहूलुहान करने वाला है। उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।मैं राहुल गांधी के इस वक्तव्य की निंदा करता हूं।''

राहुल गांधी ने हिंदुओं पर क्या कहा, यहां सुनें उनका पूरा बयान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+