Mulayam Singh Yadav Passes Away: नहीं रहे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, लंबे वक्त से थे बीमार
Mulayam Singh Yadav Ka Nidhan: एक दुखद खबर सपा पार्टी से है, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे।। वे पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि उन्हें 2 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में यूरिन संक्रमण, बीपी और सांस लेने की तकलीफ के चलते भर्ती कराया गया था। पिछले कई दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
Recommended Video

गौरतलब है कि रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद उनकी डायलिसिस भी की गई थी। मुलायम की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने आज हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।
अखिलेश यादव ने किया Tweet
मुलायम सिंह के निधन की खबर उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने Tweet करके दी है। उन्होंने लिखा है कि' मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे'। मुलायम सिंह के निधन से पूरे सपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
शोक में डूबा सपा परिवार
मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है और उनके साथ अपनी कई तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्हें विलक्षण व्यक्तित्व वाला व्यक्ति करार दिया है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि 'मुलायम सिंह विलक्षण व्यक्तित्व वाले इंसान थे और जमीन से जुड़े नेता थेे, वो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने में समर्पित कर दिया।'
इमरजेंसी के दौरान अहम रोल अदा किया: पीएम मोदी
उन्होंने आगे लिखा है कि 'मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इमरजेंसी के दौरान उन्होंने लोकतंत्र को बचाने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया था यही नहीं रक्षा मंत्री के तौर पर भी उन्होंने भारत को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान दिया था, वो व्यवाहरिक भी थे, उन्हें पता था कि जमीनी स्तर पर काम कैसे करते हैं।' आपको बता दें कि जब मुलायम सिंह यादव बीमार हुए थे तो पीएम नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव को फोन किया था और उनसे नेताजी का हाल-चाल जाना था और उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया था।












Click it and Unblock the Notifications